Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: उदयपुर में मिनी बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर, हादसे में पिता और पुत्री की हुई दर्दनाक मौत

 
Rajasthan Breaking News: उदयपुर में मिनी बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर, हादसे में पिता और पुत्री की हुई दर्दनाक मौत

उदयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर उदयपुर जिले से सामने आई है। उदयपु में भीषण दुर्घटना की जानकारी सामने आई है। उदयपुर में एक यात्रियों से भरी मिनी बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टक्कर गई। इस हादसे में एक पिता—पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। दोनों मृतक आंध्र प्रदेश के बताए गए है। पुलिस हादसे की सूचना परिजनों को दे दी है।

खेलमंत्री अशोक चांदना के बदले सुर, कहा— सीएम गहलोत राजस्थान कांग्रेस परिवार के अभिभावक, उनका फैसला सही

01

उदयपुर में हुए हादसे के बारे में पुलिस ने बताया कि गोगुंदा-पिंडवाडा हाइवे पर देर रात हादसा हुआ। दरअसल हाइवे पर सड़क किनारे एक खराब ट्रेलर खड़ा हुआ था। चालक और खलासी वहां नहीं थे। इसी दौरान उदयपुर की ओर से आ रही एक मिनी बस ट्रेलर में घुस गई। मिनी बस में आंध्रप्रदेश के लोग थे जयपुर राजस्थान घुमने आए थे। इनमें से पिता और पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही इस हादसे में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है।

डूंगरपुर में 5 बच्चों की मां ने किया सुसाइड, पुलिस मामले की जांच करने में जुटी

02

पुलिस ने इस हादसे में मारे गए दो लोगों के शवों मुर्दाघर में रखवाया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों का घटना की जानकारी दे दी है। बताया गया है कि दोनों पिता—पुत्री है, जो राजस्थान घुमने के लिए आए थे। पुलिस परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कर शव उनको सौप दिए जायेंगे। वहीं, हादसे में घायल 4 गंभीर का इलाज जारी है।