Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: अलवर में यूआईटी कार्यालय में एसीबी की कार्रवाई, कनिष्ठ अभियता और दलाल रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

 
Rajasthan Breaking News: अलवर में यूआईटी कार्यालय में एसीबी की कार्रवाई, कनिष्ठ अभियता और दलाल रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

अलवर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दे कि आज अलवर जिले के यूआईटी कार्यालय में एसीबी की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। अलवर जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है। एसीबी के एएसपी विजय सिंह ने बताया कि रिश्वत लेते अमीचद वर्मा कनिष्ठ अभियता, निर्माण शाखा, नगर विकास न्यास व उसके दलाल अशोक कुमार बैरवा को परिवादी एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

प्रदेश में अलवर मंदिर तोड़े जाने पर बढ़ता विवाद, कांग्रेस और बीजेपी ने लगाए एक दूसरे पर गंभीर आरोप

01

अलवर एसीबी के एएसपी विजय सिंह ने बताया कि एसीबी की अलवर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके प्लॉट पर निर्माण कार्य करने देने और कब्जा करवाकर निर्माण कार्य को नहीं तोड़ने की एवज में अमीचद वर्मा कनिष्ठ अभियंता,निर्माण शाखा नगर विकास न्यास द्वारा उसके दलाल अशोक कुमार बैरवा के माध्यम से 4 लाख रुपये रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है, जिस पर एसीबी,जयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस विष्णुकांत के सुपरविजन में एसीबी अलवर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया ह और सत्यापन में शिकायत के सही पाए जाने पर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

टीना डाबी और IAS प्रदीप गवांडे बंधे सात फेरों के बंधने में, सामने आई सफेद साड़ी में टीना ड़ाबी की तस्वीरें

02

अलवर एसीबी उपअधीक्षक पुलिस महेन्द्र कुमार मीणा व टीम द्वारा ट्रैप कार्रवाई करते हुये दलाल अशोक कुमार बैरवा पुत्र निवासी हिरनोटी व आरोपी अमीचद वर्मा निवासी ग्राम रोणपुर गोविन्दगढ़ कनिष्ठ अभियता को एक लाख की रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया है, आरोपियों से पूछताछ और उसके आवास व अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है।