Aapka Rajasthan

Bharat Jodo Yatra of Congress: राजस्थान में आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 16वां दिन, अलवर के कटि घाटी से फिर शुरू हुई यात्रा

 
Bharat Jodo Yatra of Congress: राजस्थान में आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 16वां दिन, अलवर के कटि घाटी से फिर शुरू हुई यात्रा

अलवर न्यूज डेस्क। राजस्थान में आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 16वां दिन है। राहुल गांधी मंगलवार सुबह 6 बजे से अलवर शहर में कटी घाटी से पैदल चलना शुरू कर अलवर शहर के बीचोंबीच हजारों की मौजूदगी में निकलेंगे। भवानीतोप, एसएमडी, भगत सिंह, अग्रसेन सर्किल सेहनुमान चौराहे से आगे तक पैदल जाएंगे। आगे बगड़ तिराहा पर 11 .30  बजे लंच होगा। उसके बाद 3 .30 बजे रामगढ़ जाएंगे। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोमवार को मालाखेड़ा में जन सभा हुई। इसके बाद रात को सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री अशाोक गहलोत व सचिन पायलट से मीटिंग हुई। करीब 1 घंटे मीटिंग में कई विषयों पर चर्चा हुई। लेकिन मीटिंग के मामले में राहुल गांधी कुछ नहीं बोले। उससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी के दिए गए सुझाव अमल में लाए जाएंगे। पार्टी के सब विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल निकल जनता की सुनेंगे।

मालाखेड़ा पहुंची भारत यात्रा में सीएम गहलोत की बड़ी घोषणा, घरेलु रसोई गैस के दाम 500 रूपए करने का ऐलान

01


मालाखेड़ा में सोमवार शाम करीब 5 बजे सभी नेता जनसभा से निकले थे। इसके बाद रात करीब 9 बजे राहुल गांधी ने सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सचिन पायलट से बातचीत की है। करीब एक घंटे चली बातचीत से अलग-अलग कयास लगाए गए हैं। कुछ का मानना है कि कुर्सी बदलने को लेकर आपस में मीटिंग हो सकती है। कुछ का कहना है कि दोनों को साथ लेकर चलने की चर्चा हो सकती है। मीटिंग के बाद राहुल गांधी से मीडियाकर्मियों ने पूछा तो कहा कि ऐसी कोई अलग न्यू नहीं है।

राजस्थान की राजनीति पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- मै नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं

01


वही सीएम अशोक गहलोत ने रात को खुद के दांतों की जांच कराने के बाद कहा कि भारत जोड़ा यात्रा को पूरा सपोर्ट मिला है। राहुल गांधीजी की यात्रा का मकसद ही संदेश है। देश में महंगाई की मार है। बेरेाजगारी की चिंतित करने वाली है। राहुली गांधी ने मंत्रियों को पैदल चलने को कहा था। गांधी दिल की बात ही आगे रखते हैं। मैं कहता हूं कि उनके कहने पर मैं खुद की पैदल चलूंगा और मंत्री व विधायकों को भी पैदल चलना चाहिए। ताकि आमजन का पता चलेगा। जैसे इंदिरा रसोई की जांच होने पर उसकी क्वालिटी मेनटेन रहती है।