Aapka Rajasthan

Mega Job Fair 2023: अजमेर के संभाग स्तरीय मेगा जाॅब फेयर में पहुंचे सीएम गहलोत, बेरोजगार युवाओं को सीएम ने दिए अपोइंटमेन्ट लेटर

 
Mega Job Fair 2023: अजमेर के संभाग स्तरीय मेगा जाॅब फेयर में पहुंचे सीएम गहलोत, बेरोजगार युवाओं को सीएम ने दिए अपोइंटमेन्ट लेटर

अजमेर न्यूज डेस्क। राजस्थान में बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए मेगा जाॅब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में अजमेर जिले में मेगा जाॅब फेयर 2023 का आयोजन किया जा रहा है। अजमेर में कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग द्वारा चन्द्रबरदाई स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे मेगा जॉब फेयर के दूसरे व अंतिम दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शामिल हुए है। यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें युवाओं को अपोइंटमेन्ट लेटर भी सौंपे। जॉब देने वाले कंम्पनी प्रतिनिधियों को गहलोत ने सम्मानित किया। सहायता राशि के रूप में दो महिलाओं को पचास पचास हजार रुपए के चेक भी दिए। खेल एवं कौशल, नियोजन व उद्यमिता मंत्री अशोक चांदना, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे है। 

क्राइम ब्रांच टीम ने कोयला चोरी और मिलावट के बड़े रैकेट का किया खुलासा, अवैध रुप से भंडार किया हुआ 1850 टन कोयला बरामद

01


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अभी जॉब फेयर के लिए ही आया हूं और वापस रवाना हो जाऊंगा। इससे अन्दाज लगा सकते हो कि जॉब फेयर कितना अहम है। आज जो चुनौतियां है वो महंगाई व बेरोजगारी है। पहले चाइना में सबसे ज्यादा जनसंख्या थी, अब जो आंकड़ा आ रहा है, उसमें हिन्दुस्तान सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। आबादी तो बढ़ गई लेकिन रोजगार मिले, निवेश बढे़ं, यह बहुत जरूरी है। तीन लाख से ज्यादा नौकरी लगा रहे और डेढ़ लाख लग चुकी। लेकिन हर सरकार की सरकारी नौकरी देने की सीमा होती है। राजस्थान का ऐसा माहौल बनाने की इच्छा है कि यहां निवेश बढे़ ताकि इंडस्ट्री लगेगी। रोजगार मिलेंगे। राजस्थान हर क्षेत्र में आगे बढेगा तो नम्बर वन होगा। यही सोचकर काम कर रहे हैं। राजस्थान में गांव हो या शहर, यहां टेलेन्ट की कोई कमी नहीं। शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान ने प्रगति की है। स्वास्थ्य को लेकर राजस्थान सरकार 22 हजार करोड़ सालाना खर्च कर रही है। राइट टू हैल्थ कानून दिया। ये सोच समझकर दिया। ओपीएस व राइट टू हैल्थ को कामयाब करके बताएंगे। जल जीवन मिशन, सोलर में आगे बढ़ रहे हैं। गांव व शहर में शानदार सड़कें बनी है। सरकार ने जो बीड़ा उठाया है, वो काम कर रही है।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के स्वागत में दिखी गुटबाजी, आपस में भिड़े बीजेपी के कार्यकर्ता

01

सरकार ने घोषणा की कि पांच लाख नौजवानों को पचास हजार का लोन देंगे लेकिन बैंक वाले सहयोग नहीं कर रहे। कुछ लोगों को मुश्किल से मिला। बडे़ बडे़ उद्योगपतियों का करोड़ों डूब जाता है। अगर नौजवानों का कुछ पैसा डूब जाएगा तो क्या फर्क पडे़गा। राजस्थान उभरता हुआ राजस्थान है। कईं क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किया है। अधिकाश काम ऑनलाइन होने लगे है। आप ध्यान रखें। जहां शांति व सदभावना होती है, वो ही आगे बढ़ते हैं। चाहे परिवार, समाज, गांव, प्रदेश व देश हो। देश में गरीब अमीर की खाई बढ़ती जा रही है। यह नहीं होना चाहिए। महंगाई राहत कैम्प लगाने जा रहे हैं और इन शिविरों में सोशल वर्क करें। सुकून मिलता है, अपनी भागीदारी निभाएं। लेकिन विशेष रूप से गर्मी का ध्यान रखे। फोरकास्ट हुआ है कि इतिहास में ऐसी गर्मी नहीं पड़ी, वैसे पड़ने वाली है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि सरकार ने कईं फैसले लिए जो सबके लिए है। युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि सौ कैम्प लगेंगे और बड़ी कंपनिया भी आएगी। अभी जिनकों रोजगार मिला है, उनको बधाई।