Aapka Rajasthan

उदयपुर में बेकाबू होकर कार पलटने से महिला टीचर की मौत, वीडियो में सामने आया खौफनाक मंजर

 
उदयपुर में बेकाबू होकर कार पलटने से महिला टीचर की मौत, वीडियो में सामने आया खौफनाक मंजर 

उदयपुर न्यूज़ डेस्क, उदयपुर में सामूहिक शादी समारोह में खाना खाने के बाद 200 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल है। खाना खाने के कुछ देर बाद ही लोगों को उल्टियां शुरू हो गई। कुछ तो बेहोश तक हो गए। लोगों की तबीयत बिगड़ने पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और हालात बेकाबू हो गए।घटना उदयपुर में धानमंडी स्थित ओसवाल भवन में रविवार को हुई। 27 मरीजों का अभी भी एमबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें एक 15 साल की लड़की की हालत गंभीर होने पर उसे पीडियाट्रिक आईसीयू में भर्ती किया गया है।

एमबी अस्पताल में एक नया वार्ड खोला

दरअसल यहां रविवार को तैलिक साहू समाज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम था। जिसमें खाना खाने के कुछ देर बाद अचानक लोगों की तबीयत खराब होने लगी। लोगों को उल्टियां शुरू हो गई। कुछ बेहोश हो गए तो कुछ को दस्त की शिकायत होने लगी। इसके बाद मरीजों को एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अलग से डॉक्टर्स की टीम लगाई और एक नया वार्ड खोला गया।

57 भर्ती मरीजों में से 30 को किया डिस्चार्ज

एमबी हॉस्पिटल में देर रात 1 बजे तक एक के बाद एक मरीज भर्ती होते रहे और आंकड़ा करीब 220 तक पहुंच गया। इनमें 57 को वार्ड में भर्ती किया गया और बाकियों को दवाई देकर छुट्टी दे दी। भर्ती 57 मरीजों में इनमें 4 बच्चे हैं। एक 15 साल की बच्ची की हालत गंभीर होने से उसे पीडियाट्रिक आईसीयू में भर्ती किया गया है। रात को भर्ती किए गए 57 मरीजों में से 30 मरीजों को सोमवार सुबह तक डिस्चार्ज कर दिया गया। 27 मरीजों का अभी भी इलाज जारी है।

6 हजार लोगों के लिए बनाया था खाना

हॉस्पिटल इमरजेंसी परिसर में रविवार को मरीजों के साथ उनके परिजन और समाज के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वार्ड में मरीजों के साथ उनके परिजन और परिचित भी जाने पर अड़ गए। माहौल गर्माता देख हाथीपोल थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास जाप्ते के साथ पहुंचे और लोगों से समझाइश करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया। विवाह समारोह में करीब 6 हजार लोगों का भोजन था। जिसमें उदयपुर के अलावा आसपास जिलों से भी लोग आए थे।

राब और मिठाई खाने वाले हुए ज्यादा परेशान

हॉस्पिटल में भर्ती हुए राम राठौड़ ने बताया कि जैसे-जैसे लोगों ने खाना खाया। उसके कुछ देर बाद हालत बिगड़ने लगी। समारोह में हलचत मच गई। लोग वहीं उल्टियां करने लगे। खाना खाने के बाद मेरा भी जी घबराने लगा और चक्कर आने लगे। राब और मिठाई खाने वाले को ज्यादा दिक्कतें हुई है।

एक घंटे में 140 पार पहुंचा मरीजों का आंकड़ा: डॉ सुमन

एमबी हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन ने बताया कि पहले 25 से 30 लोग भर्ती हुए थे लेकिन एक घंटे में ये आंकड़ा बढ़कर करीब 200 पार तक पहुंच गया। हालांकि स्थिति नियंत्रण में है। भर्ती 57 मरीजों में इनमें 4 बच्चे हैं। एक बच्ची की हालात गंभीर होने से उसे पीडियाट्रिक आईसीयू में भर्ती किया गया है। ठीक होने पर डिस्चार्ज किया जा रहा है। अलग से डॉक्टर्स की टीम लगाई है और एक नया वार्ड खोल दिया है।

टीम आज भोजन का सैम्पल लेगी: डिप्टी सीएमएचओ

डिप्टी सीएमएचओ ओमप्रकाश रायपुरिया ने बताया कि इम्यूनिटी कम होने की वजह से फूड प्वाइजनिंग सबसे ज्यादा महिला और बच्चों को हुई। पूछताछ से सामने आया कि भोजन में मिठाई और राब खाने वालों को ज्यादा शिकायत हुई। सोमवार को हमारी टीम घटनास्थल जाकर भोजन का सैम्पल लेगी। जिसके जांच रिपोर्ट आने के बाद इसके स्पष्ट कारणों का पता लगेगा।