Udaipur Weather Update: उदयपुर में मानसून मेहरबान, कई इलाकों में झमाझम बारिश; ओगणा में 2 इंच बरसात दर्ज
राजस्थान के उदयपुर जिले में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। मंगलवार सुबह से ही शहर में बादल छाए हुए हैं। इस दौरान शहर के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जबकि कई क्षेत्रों में सिर्फ बूंदाबांदी होकर रह गई।इससे पहले सोमवार रात को भी उदयपुर में मौसम का मिजाज बदला रहा। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, कुछ इलाकों में उमस का असर अभी भी बना हुआ है।
ओगणा में 24 घंटे में 2 इंच बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में उदयपुर जिले के ओगणा क्षेत्र में करीब 2 इंच बारिश दर्ज की गई है। अच्छी बारिश के बाद ग्रामीण इलाकों में लोगों को राहत मिली है।बारिश से जलस्रोतों में पानी की आवक बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, किसानों को भी खरीफ फसलों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है।
शहर में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश
उदयपुर शहर में मौसम का असर अलग-अलग इलाकों में देखने को मिला। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हुई, जबकि कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी ही हुई। आसमान में बादलों की मौजूदगी के कारण दिनभर बारिश की संभावना बनी हुई है।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून की सक्रियता के चलते आने वाले दिनों में उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।
लोगों को गर्मी से मिली राहत
बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह से बादल छाए रहने और बारिश होने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है।प्रशासन ने भी बाश के दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। फिलहाल उदयपुर में मानसून सक्रिय है और जिले के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। लोगों को आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद है।
