Udaipur रात को बारिश के बाद मौसम हुआ ठंडा, उमस से राहत

उदयपुर न्यूज़ डेस्क, उदयपुर रविवार रात को उदयपुर में हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई। रात को कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। मौसम में ठंडक आने से सुबह साढ़े नौ बजे का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अमूमन पिछले दिनों यह तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक था। शहरवासियों को रात को हुई बारिश के बाद से ठंडी हवाओं से गर्मी से राहत मिली। उमस से परेशान शहरवासियों को बारिश की बूंदों ने बहुत सुकून दिया। रविवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रात को शहर में बारिश होने के साथ ही लोगों ने उमस से राहत पाई। शहर के रानी रोड-फतहसागर क्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी गिरे।
उदयपुर के कुछ इलाकों में रविवार को बारिश के बाद गिरे ओले
मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ आंधी और बारिश की संभावना है।