Aapka Rajasthan

Udaipur यूडी टैक्स नहीं चुकाने पर दो भवन सीज, सत्रह लाख का टैक्स बकाया

 
Udaipur यूडी टैक्स नहीं चुकाने पर दो भवन सीज, सत्रह लाख का टैक्स बकाया

उदयपुर न्यूज़ डेस्क, उदयपुर नगर निगम ने यूडी टैक्स जमा नहीं कराने पर आज दो अलग-अलग जगह पर संपत्तियों को सीज किया।आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि नगरीय विकास कर वसूलने को लेकर शुक्रवार को सब सिटी सेंटर सविना खेडा स्थित मारुति सुज़ुकी (कमर्शियल) की संपत्ति जिसका नगरीय विकास कर 6,76,923 रुपए बकाया था, जिसे सीज किया गया। वहीं भूपालपुरा स्थित तलेसरा चैंबर जिसका कुल 10,25,055 रुपए नगरीय विकास कर बकाया था, जिसे भी सीज किया गया।

उदयपुर के सविना सब सिटी सेंटर पर सीज इमारत

आयुक्त ने बताया कि इनके द्वारा नगरीय विकास कर की राशि जमा नहीं कराने से नगर निगम द्वारा इन व्यावसायिक सम्पतियों पर ताला लगा, इनकी व्यावसायिक गतिविधियां बंद करा दी गई। निगम ने नोटिस में अंकित किया कि नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग की अधिसूचना के तहत वर्ष 2007 से 2023 तक उक्त संपत्ति का नगरीय विकास कर की पूरी रकम बकाया है। संबंधित फर्मों द्वारा टैक्स बकाया रहने के लिए कोई संतोषप्रद कारण भी नहीं बताया है।नगर निगम के राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर ने बताया कि फर्म से कुल बकाया का नोटिस भी तामील करवाया जा चुका था। इस दौरान सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल और पुलिस बल मौजूद रहा।