Udaipur रोडवेज फिर खरीदेगा 12 लग्जरी वोल्वो बसें, 20 को अनुबंध पर लाएगा

उदयपुर न्यूज़ डेस्क, उदयपुर राजस्थान पथ परिवहन निगम (रोडवेज) की लग्जरी बसाें में यात्रा करने वाले यात्रियाें के लिए राहत भरी खबर है। निगम 32 नई वाॅल्वाे बसाें काे अपने बेड़े में शामिल करने जा रहा है। इसमें 12 बसें निगम खुद खरीदेगा, जबकि 20 काे अनुबंध पर लिया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले साल जुलाई तक इन बसाें के रूट पर संचालित हाेने की उम्मीद है। इनमें से तीन बसों का उदयपुर से जाेधपुर रूट पर शुरू किया जा सकता है।अभी राेडवेज के लग्जरी बसाें के बेड़े में 67 गाड़ियां हैं। इनमें से 23 बसें खुद की हैं, जबकि 34 अनुबंध की हैं। इनमें एसी स्लीपर, नाॅन एसी स्लीपर, स्टार लाइन की बसें शामिल हैं। निगम के पास 26 स्केनिया बसें थी। इनमें से 15 लाख किमी से ज्यादा चलने के कारण 12 को कंडम घोषित किया जा चुका है। ऐसे में अब 14 बसें ही चल रही हैं। ऐसे ही 14 वाॅल्वाे सें अनुबंध पर संचालित हैं।स्केनिया बसों को बाहर किए जाने के बाद 2 बाय 2 सामान्य श्रेणी की एसी बसाें काे अनुबंध पर चलाना शुरू किया गया था। इस कारण यात्रियाें ने निजी बसाें की लग्जरी बसाें में यात्रा करना शुरू कर दिया था। इसी काे देखते हुए निगम फिर से बेड़े में नई बसाें काे शामिल करने जा रहा है।
उदयपुर-जोधपुर रूट पर फिलहाल चल रहीं सामान्य एसी बसें
जाेधपुर रूट पर तीन स्केनिया बसाें का संचालन किया जाता था। दाे माह से ये बसें बंद हाे गई हैं। इनकी जगह सामान्य एसी बसाें का संचालन किया जा रहा है। ये बसें स्केनिया बसाें की तुलना में लग्जरी नहीं हाेती हैं।उदयपुर-जाेधपुर रूट पर ट्रेन की सुविधा उपलब्ध नहीं हाेने से अधिकतर यात्री इन बसाें में यात्रा करते थे। दाेनाें शहर पर्यटन सिटी हाेने से देश-विदेश के पर्यटक भी इन बसाें में आना-जाना करते हैं। नई बसें मिलने के बाद तीन बसों का संचालन इस रूट पर किया जाना संभावित है।
288 बसाें काे खरीदने की प्रक्रिया चल रही
राेडवेज अपनी कंडम हाे चुकी बसाें की जगह 288 नई बसाें काे बेड़े में शामिल करने की प्रक्रिया में भी जुटा है।ये बसें 3 बाय 2 सीटर हाेंगी। इन पर 100.8 कराेड़ रुपए खर्च हाेंगे। प्रदेश में निगम के 52 डिपाे हैं। राेडवेज के पास इनमें 3708 बसें हैं। इनमें हर राेज 7.31 लाख यात्री राेजाना सफर करते है। निगम ने कुछ माह पहले 500 बसें खरीदी थी।