Aapka Rajasthan

Udaipur दिगंबर जैन समाज का पर्युषण पर्व आज से, 10 दिनों तक आराधना

 
Udaipur दिगंबर जैन समाज का पर्युषण पर्व आज से, 10 दिनों तक आराधना
उदयपुर न्यूज़ डेस्क, उदयपुर श्वेतांबर जैन समाज के पर्यूषण पर्व का समापन मंगलवार को होगा। इसी दिन से दिगंबर जैन समाज के पर्यूषण पर्व की शुरुआत होगी। इस दौरान शहर के प्रमुख जैन मंदिरों में 10 दिन तक 10 महालक्षणों की धार्मिक गतिविधियां होंगी। प्रमुख रूप से हुमड़ भवन जहां आचार्य वर्धमानसागर महाराज विराजित हैं और दूसरा आदिनाथ जैन मंदिर सेक्टर 11 में कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा शहर के अन्य स्थानों पर भी धार्मिक अनुष्ठान होंगे। सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत ने बताया कि 10 दिन तक आचार्य के सान्निध्य में प्रतिदिन प्रवचन, धार्मिक क्रियाएं और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आदिनाथ मंदिर में गोयल देंगे भजन प्रस्तुतियां : आदिनाथ दिगंबर जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पारस चित्तौड़ा ने बताया कि आदिनाथ मंदिर में रात में सांस्कृतिक नाटक मंडली मनोज जैन शास्त्री टीकमगढ़ और जैन भजन सम्राट राजेंद्र गोयल मुंबई के सान्निध्य में 10 दिनों तक भक्ति के कार्यक्रम होंगे। इस दौरान भगवान से जुड़े नाट्य मंचन भी होंगे।

इस तरह होंगे कार्यक्रम

-जिन वाणी, अभिषेक

 प्रवचन और प्रतिदिन विधान

जिनवाणी पूजन

1008 सहस्त्रनाम विधान

रात्रिकालीन सांस्कृतिक नाटक।