Udaipur पारा 2 डिग्री गिरा, दिन का तापमान 22.4, सामान्य से 2.1 डिग्री कम

शहर में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। धूप खिली, लेकिन पारे में गिरावट के साथ 25-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। इससे ठंडक बनी रही। दिन का पारा एक हफ्ते बाद इस स्तर पर है। इससे पहले यह 17 जनवरी को 21.1 डिग्री था। फिर 18 से 22 जनवरी के बीच सामान्य से ऊपर ही रहा। न्यूनतम पारा भी एक सप्ताह बाद इतना नीचे आया है। यह 18 जनवरी को 6.4 डिग्री था, जो एक दिन पहले तक औसत से ऊपर 8 से 9 डिग्री के बीच झूल रहा था। उधर, डबोक में भी अधिकतम तापमान 24 घंटे में 2.6 डिग्री गिरकर 22.2 और न्यूनतम 4.4 डिग्री गिरकर 9.6 डिग्री रह गया।
28 तक ऐसा ही मौसम, फिर बढ़ तापमान में बढ़त संभव
मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिन मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप निकलेगी। उत्तरी हवाओं के असर से सुबह-शाम ठंड बरकरार रहेगी। तापमान औसत के आसपास रहेगा। फिर 28-29 जनवरी से उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम होगा और पश्चिम से आने वाली हवा बढ़ जाएगी। इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी।