Aapka Rajasthan

Udaipur दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म और बेटी से छेड़छाड़ मामले में आरोपी गिरफ्तार

 
Udaipur दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म और  बेटी से छेड़छाड़ मामले में आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर न्यूज़ डेस्क, उदयपुर एक युवक पर दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म और उसकी दो साल की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप है। मामले में पीड़िता के पति और सास ने आरोपी का साथ दिया। उन्होंने बच्ची को मारने की धमकी देकर थाने में पीड़िता के बयान भी बदलवा दिए। बड़गांव थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार महिला ने 10 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उसकी शादी 4 साल पहले हुई थी। पति और सास बेटी को साथ नहीं रखना चाहते थे। सास ने उसके साथ कई बार मारपीट की और घर से निकाल दिया। पति भी तलाक का दबाव बना रहा है। वह अपने दोस्त लियों का गुड़ा निवासी लोकेश पुत्र शंकरलाल मेघवाल को घर बुलाकर उसके साथ शराब पीता है। पिछले साल 19 दिसंबर को पति और लोकेश घर से कुछ दूरी पर शराब पी रहे थे।

पीड़िता ने फोन किया तो पति ने गाली-गलौज कर फोन काट दिया। कुछ देर बाद पति घर पहुंचा और उससे मारपीट कर मोबाइल तोड़ दिया। फिर घर से कहीं चला गया। इतने में लोकेश उनके घर पहुंचा। पति को ढूंढने के लिए लोकेश कार में नवविवाहिता और उसकी दो साल की बच्ची को ब्यावर की तरफ ले गया और सड़क किनारे कार रोककर उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर एक होटल में ले गया। वहां उसने नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म किया और उसकी बच्ची से छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने लोकेश को पकड़ा और उन्हें छुड़वाया।

उदयपुर आने पर सास और पति ने पुलिस को लोकेश के साथ मर्जी से जाने का बयान देने को कहा। नहीं देने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। उसने पति और सास के कहे अनुसार पुलिस में बयान दिए। इसके बाद वह अपने पीहर चली गई और परिजनों को घटना बताई। फिर आईजी को रिपोर्ट पेश की। इस मामले में पुलिस ने जांच करते हुए लोकेश को 9 फरवरी को गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।