Udaipur दिन में धूप खिली, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से कोहरा हटा

उदयपुर न्यूज़ डेस्क, उदयपुर लेकसिटी में दो दिन से भले ही धूप ने शहरवासियों को राहत दी है लेकिन ठंडी हवाओं का कहर जारी है। सुबह और शाम होने बाद शीतलहर चलती है दिन में भी इसका असर होता है। मौसम विभाग की माने तो मावट के बाद अब कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हुआ है।बीते 24 घंटे में अधिकमत तापमान 2 डिग्री गिरकर 20.9 और न्यूनतम रिकॉर्ड 5.8 डिग्री गिरकर 7 डिग्री रह गया। दिसंबर में दिन का औसत पारा 26 और रात का 8.8 डिग्री तय है। पहाड़ों में बर्फबारी व देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद सर्द हवाओं से दिन व रात के तापमान में बड़ी गिरावट आई है। यही वजह है कि ठिठुरन के साथ गलन भी बढ़ी है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने से लेकसिटी में दो दिन से बादल व कोहरा छंटे है। हवा की रफ्तार 18 से 20 किमी प्रति घंटा रही।
अगले दो दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड़
मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर व 1 जनवरी को कड़ाके की ठंड पड़ेगी। उत्तरी हवाओं से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ेगी। न्यूनतम पारे में और गिरावट की संभावना है। दोपहर में भी ठंड का अहसास होगा।