Aapka Rajasthan

Udaipur भगवान ऋषभदेव जयंती पर केसरियाजी में लगा मेला, उमड़ी भीड़

 
Udaipur भगवान ऋषभदेव जयंती पर केसरियाजी में लगा मेला, उमड़ी भीड़ 

उदयपुर न्यूज़ डेस्क, उदयपुर से 68 किलोमीटर दूर केसरियाजी में आज भगवान भगवान ऋषभदेव के जन्मोत्सव पर मेला भरा। सुबह से भगवान के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ रही। मेलार्थियों ने भगवान ऋषभदेव के दर्शन कर मनोकामनापूर्ति की प्रार्थना की। कस्बे में इससे पहले आज सुबह 6 बजे धुलेव भंडार के जवानों द्वारा बंदूकों की सलामी के साथ जन्मोत्सव का आगाज किया गया। सलामी के साथ मंगला दर्शन, जल दुग्धाभिषेक आरती हुई। बाद में श्रद्धालुओं ने भगवान की केसर पूजा का लाभ उठाते हुए जयकार

कस्बे में अपराह्न 12 से 1.30 बजे तक मंदिर के शिखर पर ध्वजा धारण कराई गई। ऋषभदेव निज मंदिर से शाम को भगवान ऋषभदेव को रजत रथ में विराजित कर शोभायात्रा निकाली गई। भगवान को 35 किलो सोने एवं हीरे जड़ित आंगी धारण करवाई गई। कस्बे में शोभायात्रा निज मंदिर से आरंभ होकर ऋषभ चौक, जोहरी बाजार, सदर बाजार, नेहरू बाजार, पाटुना चौक, हॉस्पिटल रोड होते हुए पगल्याजी पहुंची जहा भगवान की सेवा पूजा व आरती की गई। मार्ग में जगह-जगह लोग दर्शन के लिए खड़े थे और शोभायात्रा में शामिल होते गए।

ऋषभदेव में आज भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे भक्त।

शाम को शोभायात्रा पुनः निज मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए जो भजन-कीर्तन करते चल रहे थे और भगवान के जयकारे लगा रहे थे। ऋषभदेव मन्दिर के बाहर के क्षेत्र में बाजार में दिन भर भीड़ रही और लोगों ने स्टॉल्स और दुकानों से खरीदारी की।