Udaipur कांग्रेस ने हर कदम पर अंबेडकर का किया अपमान - अर्जुनराम मेघवाल

उदयपुर न्यूज़ डेस्क, केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी ने पग-पग पर बाबा साहेब भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। उनकी इंसल्ट करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी।
मेघवाल आज शाम को उदयपुर के सुखाड़िया रंगमंच सभागार पर भारतीय संविधान अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी उदयपुर शहर की और से हमारा गौरवशाली संविधान विषयक व्याख्यानमाला को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने शुरू से ही अंबेडकर का सदैव अपमान किया। उन्हें नीचा दिखाने में कहीं कसर नहीं छोड़ी जबकि जनसंघ व भारतीय जनता पार्टी ने सदैव बाबा साहेब का मान बढ़ाया। मेघवाल ने कहा कि 1946 से लेकर बाबा साहब के निधन तक के सफर को बताते हुए इसमें कांग्रेस की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हर समय उनको नीचा दिखाने का ही काम किया।