Aapka Rajasthan

Udaipur City Palace है मेवाड़ की शाही आन-बान-शान का ऐतिहासिक प्रतीक, वीडियो में खूबसूरती देख फौरन प्लान कर लेंगे ट्रिप

 
Udaipur City Palace है मेवाड़ की शाही आन-बान-शान का ऐतिहासिक प्रतीक, वीडियो में खूबसूरती देख फौरन प्लान कर लेंगे ट्रिप 

उदयपुर न्यूज़ डेस्क - उदयपुर का सिटी पैलेस न केवल ऐतिहासिक धरोहर है। बल्कि यह मेवाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। अपनी भव्य वास्तुकला और गौरवशाली इतिहास के कारण यह महल उदयपुर आने वाले हर पर्यटक की पसंद की सूची में सबसे ऊपर रहता है।राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक उदयपुर अपनी झीलों, महलों और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस शहर की सबसे आकर्षक जगहों में से एक है सिटी पैलेस। जो अपनी भव्यता और ऐतिहासिक महत्व के कारण हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

सिटी पैलेस की नींव महाराणा उदय सिंह द्वितीय ने 1559 में रखी थी। जब उन्होंने उदयपुर को मेवाड़ की नई राजधानी के रूप में स्थापित किया था। इसके बाद विभिन्न शासकों ने करीब 400 साल तक इस महल का विस्तार किया। जिसके कारण आज यह देश के दूसरे सबसे बड़े महलों में से एक बन गया है।सिटी पैलेस उदयपुर की सबसे ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। यहां से झीलों के पूरे शहर का शानदार नजारा दिखाई देता है। यहां से उदयपुर शहर को देखा जा सकता है।

यह महल भारतीय, मुगल, यूरोपीय और राजस्थानी वास्तुकला का अनूठा मिश्रण है। इसमें खूबसूरत चबूतरे, किलेबंदी, शीश महल, झरोखे, उद्यान और भव्य द्वार बनाए गए हैं। मोती महल, शीश महल, कृष्ण विलास और जनाना महल खास तौर पर देखने लायक हैं।सिटी पैलेस के एक हिस्से को लग्जरी होटल में बदल दिया गया है, जहां पर्यटक शाही जीवनशैली का अनुभव कर सकते हैं। यह होटल खास तौर पर हाई-एंड पर्यटकों और मशहूर हस्तियों के बीच लोकप्रिय है। हर दिन करीब 2,000 से 3,000 पर्यटक इस ऐतिहासिक स्थल को देखने आते हैं।सिटी पैलेस उदयपुर रेलवे स्टेशन से सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच है, जब मौसम सुहावना होता है।