Aapka Rajasthan

Udaipur 31 मिनट में 5100 बार गायत्री मंत्र का जाप, विश्व रिकॉर्ड का दावा

 
Udaipur 31 मिनट में 5100 बार गायत्री मंत्र का जाप, विश्व रिकॉर्ड का दावा

उदयपुर न्यूज़ डेस्क, उदयपुर झीलों की नगरी उदयपुर के 45 लोगों के समूह ने 31 मिनट में 5100 बार गायत्री मंत्र का जाप किया। अमरखजी की वादियों में स्थित अमरखजी महादेव मंदिर परिसर में यह सब समूह में गायत्री मंत्र का जाप किया गया। इसको वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करने के लिए आवेदन किया है।यह आयोजन महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी कल्पना को साकार कराने में काम कर रहे दृष्टि फाउंडेशन और रोटरी क्लब उदयपुर दृष्टि की ओर किया गया। इसके तहत उदयपुर के 45 लोगों ने समूह में गायत्री मंत्र ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्.... का जाप शुरू किया और 31 मिनट में 5100 बार गायत्री मंत्र का जाप किया गया।

अध्यात्म को बढ़ावा देने के लिए किया आयोजन

फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने बताया कि स्पिरिचुअलिटी को बढ़ावा देने की सोच से यह किया है। आध्यात्मिक का अर्थ ही परमात्मा का आत्मा से मिलन, मन से संबंध स्थापित करना होता है और यह सब शांति से ही होगा। छाबड़ा ने बताया कि आज की भागती जिंदगी में हर व्यक्ति मानसिक तनाव में है और इस तनाव के बीच राहत के लिए शांति जरूरी है और इसके लिए इस प्रकार के प्रयोग होने चाहिए। उन्होंने कहा कि उदयपुर की महिलाओं की इस तरह की कोशिश से कई और मोटिवेट होंगे।

इसमें देवस्थान विभाग के कमिश्नर वासुदेव मालावत, असिसटेंट कमिशनर जतिन गांधी, समूह की वैशाली मोटवानी, सुनीता सिंघवी, हंसिका चड्ढा, ओम दवे, दुर्गा मेघवाल, ममता राव, मोनिका ठाकुर, दुर्गा चौहान आदि शामिल हुए। यूनिक वल्र्ड रिकॉड्र्स के राष्ट्रीय निर्णायक विनय भाणावत की उपस्थिति में सभी ने गायत्री मंत्र का पाठ किया। फाउंडेशन की डॉ. दृष्टि छाबड़ा ने बताया कि इस पाठ से मन को शांति मिलती है और ऐसा लगता है कि परमात्मा से सीधे मिल रहे हैं इसलिए हम सबके मन में आया कि हमें यह रिकॉर्ड बनाना चाहिए। इसी के तहत इसे साकार रूप दिया गया और आज हमें बहुत खुशी है।