Udaipur टूटा 14 साल का रेकॉर्ड, 2024 में पहुंचे 20 लाख से अधिक पर्यटक

उदयपुर न्यूज़ डेस्क, उदयपुर लेकसिटी के पर्यटन ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 2024 में 20 लाख 10 हजार 650 पर्यटक यहां पहुंचे। इसमें देशी पावणों की संख्या 18 लाख 55 हजार 300 रही। वहीं एक लाख 55 हजार 350 विदेशी पर्यटक शामिल हैं।इस आंकड़े ने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार ना केवल 2023 का बल्कि केवल दिसंबर माह में भी अब तक के सर्वाधिक पर्यटक पहुंचने का नया रिकॉर्ड बना है। ऐसे में बीता साल पर्यटन के लिए बहुत शुभ साबित हुआ है।
दिसंबर में 2,98,624 देशी-विदेशी पर्यटक
पर्यटन विभाग के अनुसार, दिसंबर माह में भी पिछले 14 वर्षों में इतने पर्यटक यहां कभी नहीं पहुंचे। दिसंबर में 2 लाख 98 हजार 624 देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचे थे। इसमें कुल 2 लाख 79 हजार 500 देशी और 19,124 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। जबकि पिछले साल दिसंबर में कुल 2 लाख 45 हजार 92 पर्यटक उदयपुर पहुंचे थे। इनमें देशी पर्यटकों की संख्या 2 लाख 27 हजार 100 और विदेशी 17992 रहे।
वर्ष देशी विदेशी
2024 1855300 155350
2023 1854290 136399
2022 1469970 54395
2021 958035 5025
2020 355884 44643
2019 996718 188888
2018 929930 207016
2017 830964 190521
2016 748910 183905
2015 727266 164721
2014 720120 166936
2013 662112 185313
2012 588293 189373
2011 575444 177699
2010 582297 173016