विदेशी प्रेमी जोड़े ने उदयपुर में रचाई शादी, वीडियो में देखे पिछोला झील किनारे हिंदू रीति रिवाज़ों के साथ लिए सात फेरे
उदयपुर में होली पर पिछोला झील किनारे कारोही हवेली में फ्रेंच जोड़े ने हिंदू-रीति रिवाज से शादी की। भारत की संस्कृति और रीति रिवाजों से प्रभावित होकर उन्होंने ये फैसला लिया। बता दें कि दोनों लंबे समय से फ्रांस में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे।

उदयपुर न्यूज़ डेस्क - फ्रांसीसी जोड़े ने होली के दिन उदयपुर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। दोनों ने उदयपुर में पिछोला झील के किनारे कारोही हवेली में सात फेरे लिए। भारत की संस्कृति और रीति-रिवाजों से प्रभावित होकर उन्होंने यहीं शादी करने का फैसला किया। मारियो 60 और निकोल 55 साल की हैं। दोनों लंबे समय से फ्रांस में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे।
हिंदू रीति-रिवाजों से हुई शादी से हुए प्रभावित
फ्रेंच एस्कॉर्ट हितेश सिंह ने बताया- निकोल पिछले कई सालों से भारत आती-जाती रही हैं। इसी दौरान उनका संपर्क उनके साथ हुआ। हितेश ने दोनों की शादी में कन्यादान भी किया। उन्होंने बताया- निकोल अपने ब्वॉयफ्रेंड मारियो के साथ 2024 में भारत आई थीं। उस दौरान दोनों को हिंदू विवाह अधिनियम की जानकारी मिली। हिंदू रीति-रिवाजों से हुई शादी और उसकी रस्मों से दोनों प्रभावित हुए। फिर दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी करने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों ने इस साल होली पर शादी करने की योजना बनाई थी। दोनों होली पर उदयपुर आए और शादी कर ली।
फेरों के बाद विदाई में भरा सिंदूर
शादी में दोनों ने मेहंदी की रस्म निभाई। दोनों के हाथों में मेहंदी लगाई गई। इसके बाद हाथवेला की रस्म निभाई गई। सात फेरे लेते समय पंडित ने मंत्रोच्चार किया और सात वचनों के बारे में बताया।फ्रेंच एस्कॉर्ट हितेश सिंह ने पंडित द्वारा बताए गए हर वचन का फ्रेंच में अनुवाद किया और दूल्हा-दुल्हन को बताया। हितेश ने निकोल का कन्यादान किया। शादी में उनके रिश्तेदार भी शामिल हुए। इसके बाद दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। फेरों के बाद मारियो ने निकोल की विदाई में सिंदूर भरा।