Aapka Rajasthan

भूतिया है राजस्थान का ये Highway! जहां लोगों को मिलती है जोड़े वाली डरावनी दुल्हन, देशभर में खुनी रास्ते के नाम से है मशहूर

 
भूतिया है राजस्थान का ये Highway! जहां लोगों को मिलती है जोड़े वाली डरावनी दुल्हन, देशभर में खुनी रास्ते के नाम से है मशहूर 

उदयपुर न्यूज़ डेस्क -  राजस्थान का अजमेर-उदयपुर NH 79 हाईवे एक डरावनी सड़क है। लोगों ने यहां लाल रंग के परिधान में एक महिला को देखा है। लोग अजमेर-उदयपुर हाईवे को खूनी का रास्ता भी कहते हैं। इस सड़क से गुजरने वाले लोगों ने यहां कई भूतिया गतिविधियों को महसूस किया है।

लाल रंग के परिधान में दिखी दुल्हन
यहां से गुजरने वाले लोगों का कहना है कि इस सड़क पर एक महिला दिखाई देती है। वह लाल रंग का दुल्हन का जोड़ा पहने इधर-उधर भटकती नजर आती है।

कई साल पहले 2 महिलाओं की मौत हो गई थी
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जब राजस्थान में बाल विवाह का प्रचलन था, तब एक 5 साल की लड़की की शादी 3 साल के लड़के से होने वाली थी। लेकिन मां इस रिश्ते से खुश नहीं थी, इसलिए वह मदद मांगने हाईवे पर चली गई।

एक भयानक हादसा हुआ
इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी दोनों को टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कहा जाता है कि उनकी आत्माएं वहां भटक रही हैं।