Aapka Rajasthan

Udaipur जिले की फतहसागर झील में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

 
Udaipur जिले की फतहसागर झील में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 

उदयपुरन्यूज़ डेस्क - उदयपुर शहर की फतेहसागर झील में आज सुबह एक महिला का शव तैरता हुआ मिला। मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने जब शव देखा तो हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी। बाद में सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।आज सुबह करीब 7 बजे फतेहसागर झील के काले गेट के पास एक महिला का शव झील में तैरता हुआ दिखाई दिया। वहां घूम रहे लोगों ने शोर मचाया तो वहां भीड़ जमा हो गई। उनमें से किसी ने सबसे पहले पुलिस को सूचना दी। इसी बीच पुलिस कंट्रोल रूम ने सिविल डिफेंस की टीम को सूचना दी।

शव की शिनाख्त के प्रयास
बाद में टीम और अंबामाता पुलिस भी मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस की टीम ने शव को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार मृत महिला की उम्र करीब 35 से 40 साल है। महिला ने पीले रंग का सूट पहना हुआ था। बाद में सिविल डिफेंस की टीम ने शव को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। महिला के शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सिविल डिफेंस की टीम में गोताखोर विजय नकवाल, विपुल चौधरी, हितेश सोलंकी, कैलाश गमेती, मुकेश सेन, चालक सुरेश सालवी आदि शामिल थे। बता दें कि इससे पहले भी उदयपुर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसे श्मशान ले जाकर जला दिया था। उदयपुर के श्मशान में रात को मिले युवती के जलते हुए शव के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है।

पुलिस ने युवती के हत्यारे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पूछताछ में प्रेमी ने बताया- प्रेमिका द्वारा पैसों की मांग और शादी का दबाव बनाने के कारण वह मानसिक तनाव में था। ऐसे में उसने प्रेमिका की हत्या की योजना बनाई। वह प्रेमिका से मिलने उसके फ्लैट पर गया। 11 फरवरी की रात को उदयपुर के श्मशान में आग जलती देख ग्रामीण चौंक गए। उन्होंने पास जाकर देखा तो युवती का शव बिना लकड़ी के जल रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो शव आधा जला हुआ था। युवती ने चांदी की बिछिया पहन रखी थी और शव के पास स्पोर्ट्स शूज मिले। पुलिस ने देर रात एफएसएल टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए। मामला बड़गांव थाना क्षेत्र के मदार गांव का है।