Aapka Rajasthan

Udaipur ऋषभदेव जन्मोत्सव महोत्सव पर शहर में निकाली गई शोभा यात्रा

 
Udaipur ऋषभदेव जन्मोत्सव महोत्सव पर शहर में निकाली गई शोभा यात्रा

उदयपुर न्यूज़ डेस्क, उदयपुर श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान द्वारा जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव जन्म जयन्ती महोत्सव "प्रथमेश 2024" पर बुधवार को शोभायात्रा और वाहन रैली निकाली गई।  श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान द्वारा जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव जन्म जयन्ती महोत्सव "प्रथमेश 2024" पर बुधवार को शोभायात्रा और वाहन रैली निकाली गई। शोभायात्रा नगर निगम प्रांगण से रवाना हुई तो भगवान केसरिया नाथ के जयकारे गुंज उठे। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान ऋषभदेव, आचार्य विद्याससागर की जीवनी और विभिन्न संगठनों द्वारा बनाई गई झांकियां रही।

शोभायात्रा में युवक-यवुतियों द्वारा 1008 से अधिक वाहनों की रैली निकाली गई। सभी पुरुष सफेद कपड़े एवं महिलाएं केसरिया परिधान में चल रही थीं। शोभायात्रा में सकल जैन समाज के हजारों श्रावक-श्राविकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्थान के संरक्षक पारस जैन सिंघवी ने बताया कि शोभायात्रा में वाहन रैली, उसके बाद 5 घुड सवार बच्चे हाथों में जैन ध्वज लिए चल रहे थे। हाथी, बग्गियां और मनमोहक झांकिया शामिल हुई। कार्याध्यक्ष शांतिलाल जैन गांगावत एवं महामंत्री डॉ. राजेश जैन देवड़ा ने बताया कि शोभायात्रा नगर निगम से शुरू होकर सूरजपोल चौराहा, अस्थल मन्दिर, लखारा चौक, धानमण्डी, देहलीगेट, बापू बाज़ार होकर वापस नगर निगम प्रांगण पहुंची। जहां धर्मसभा का आयोजन हुआ।

51 स्वागत द्वारों से हुआ शोभायात्रा का स्वागत

मंत्री गौरव जैन गनोडिय़ा ने बताया कि शोभायात्रा के मार्ग में समाजजनों द्वारा जगह-जगह 51 तोरणद्वार एवं पुष्पवृष्टि कर शोभायात्रा एवं वाहन रैली का स्वागत किया। वहीं विभिन्न समाजजनों एवं संगठनों द्वारा ठण्डाई, आईस्क्रीम, पानी, छाछ आदि प्रभावना वितरित की गई। इस अवसर पर अक्टूबर में प्रस्तावित चारित्र चक्रवर्ती आचार्य शांतिसागर महाराज के आचार्य पद प्रतिष्ठापना के पोस्टर का विमोचन किया। महामंत्री डॉ. राजेश जैन देवड़ा ने बताया कि सकल जैन समाज को अपने प्रतिष्ठान दोपहर 12 बजे तक बंद रखकर शोभायात्रा में शामिल हुए। समारोह गौरव कमल कुमार दोशी, समारोह अध्यक्ष ऋषभ जसिंगोत एवं मुख्य अतिथि मनीष सोनी थे।