Aapka Rajasthan

Udaipur में पूर्व सीएम मोहनलाल सुखाड़िया को किया याद, पुष्पांजलि अर्पित की

 
Udaipur में पूर्व सीएम मोहनलाल सुखाड़िया को किया याद, पुष्पांजलि अर्पित की

उदयपुर न्यूज़ डेस्क, उदयपुर आधुनिक राजस्थान के निर्माता व राजस्थान के मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर उनको उदयपुर में याद किया गया। सुखाड़िया परिवार, कांग्रेस नेता और सुखाड़िया से उस समय जुड़े लोगों ने आज सुबह शहर के दुर्गानर्सरी रोड स्थित सुखाड़िया समाधि पर स्व. सुखाड़िया को नमन किया।समाधि पर सुबह 9 बजे से लोगों का जुटना शुरू हो गया। वहां पर सभी ने सुखाड़िया की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. सीपी जोशी ने भी वहां पहुंचकर सुखाड़िया की समाधि पर उनको पुष्प अर्पित किए।

दुर्गानर्सरी सुखाड़िया समाधि पर पहुंचे पूर्व विधानसभा स्पीकर डा. सीपी जोशी


सुखाड़िया परिवार से उनके बेटे अरुण सुखाड़िया और उनके पौते दीपक सुखाड़िया ने सुखाड़िया की समाधि पर पुष्प चढ़ाकर उनको नमन किया।इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, पूर्व अध्यक्ष गोपाल शर्मा, विवेक कटारा, सुरेश श्रीमाली, दिनेश श्रीमाली, प्रमोद वर्मा, रविन्द्रपाल सिंह कप्पू, दिनेश दवे आदि मौजूद थे।