Aapka Rajasthan

Udaipur निगम सीमा के 80 वार्डों में सबसे बड़ा -76 और सबसे छोटा वार्ड-59

 
Udaipur  निगम सीमा के 80 वार्डों में सबसे बड़ा -76 और सबसे छोटा वार्ड-59
उदयपुर न्यूज़ डेस्क, उदयपुर नगर निगम में शहरी सीमा बढऩे के साथ ही हम वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार अब अधिकृत रूप से सरकारी कागजों में 5 लाख के पार हो चुके हैं। पहले 70 वार्डों में हमारी जनसंया 4.51 लाख थी। पेराफेरी के 33 गांव और जुडऩे से यह आंकड़ा 5 लाख 54 हजार 554 हो गया। 10 नए वार्ड जुड़ने से एकाएक शहरी सीमा की जनसंया में एक लाख 35 हजार 554 लोगों का इजाफा हुआ। निगम सीमा के 80 वार्डों में सबसे बड़ा वार्ड -76 है, वहीं सबसे छोटा-59 होगा। नई जनसंया में पांच लाख का आंकड़ा पार होने से अब बी-2 श्रेणी का दर्जा प्राप्त करने वाले शहरों की सूची में शामिल हो गए हैं।

राज्य सरकार ने 55 साल बाद नगर निगम की शहरी सीमा का विस्तार करते हुए 19 पंचायतों के 33 गांवों को शामिल किया। निगम टीम ने इन गांवों की जनसंया को शहरी सीमा में शामिल करते हुए यह आंकड़ा 5 लाख के पार पहुंचाया। इसके साथ 10 नए वार्ड का गठन करते हुए प्रत्येक की जनसंया निकाली। नए वार्डों का एरिया पेराफेरी गांव से ही लगते कई वार्डों में ही शामिल होने से कई वार्डों का दायरा व जनसंया बढ़ गई। जनसंया में वार्ड-1 बडग़ांव और अंतिम वार्ड- 80 बेदला के शामिल करने से पूरे शहर के सभी वार्डों के नबर व रहवासियों के पते बदल गए हैं।

शहर के विस्तार के साथ ही बढ़े 80 वार्डों में सबसे बड़े वार्ड भुवाणा क्षेत्र के 76 व 78 हैं। इनकी जनसंया 11 हजार पार है। वहीं झरनों की सराय व उदयसागर वाला वार्ड 59 सबसे छोटा है। जिसमें 4958 लोग निवासरत हैं।नए जुड़े पेराफेरी के अधिकांश गांवों की जनसंया का आंकड़ा छह हजार पार है।

वार्ड-21 से 40 तक

सेक्टर-14 वार्ड- 38 की जनसंया भी 10 हजार पार

वार्ड-41 से 60 तक

झरनों की सराय, उदयसागर वाला वार्ड-59 सबसे छोटा

वार्ड-61 से 80 तक

नई पंचायत भुवाणा के वार्ड- 76 व 78 सबसे बड़े