सिर्फ कुलधरा ही नहीं खौफनाक रहस्यों से भरा है लेक सिटी Udaipur का ये गांव, शाम होते ही सड़कों पर टहलने लगती है आत्माएं

उदयपुर न्यूज़ डेस्क - झीलों की नगरी के नाम से मशहूर उदयपुर बेहद खूबसूरत है। लेकिन यहां की इमारतों में कई डरावने रहस्य भी छिपे हैं। राजस्थान का उदयपुर अपनी लोक संस्कृति और बेहतरीन आतिथ्य के लिए भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। यहां सैकड़ों पर्यटक घूमने आते हैं।
भूतिया जगहें लोगों को करती हैं आकर्षित
लेकिन क्या आप जानते हैं कि उदयपुर में कई डरावनी जगहें भी हैं, जो लोगों को काफी आकर्षित करती हैं।
चांदनी गांव
उदयपुर शहर से कुछ दूरी पर चांदनी नाम का एक गांव है। वहां के लोग कई डरावनी कहानियां सुनाते हैं।
गांव में भटकती हैं आत्माएं
स्थानीय लोगों का कहना है कि चांदनी गांव में आत्माओं का वास है। इतना ही नहीं, रात में सड़कों और गलियों में भी आत्माएं घूमती नजर आती हैं।
लोगों के नाम पुकारती हैं
स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के बाद लोग घरों से बाहर नहीं निकलते। आत्माएं जोर-जोर से लोगों के नाम पुकारती हैं।