Aapka Rajasthan

Udaipur देश के 50 प्रतिशत से अधिक छात्र पांच राज्यों के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे

 
Udaipur देश के 50 प्रतिशत से अधिक छात्र पांच राज्यों के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे 

उदयपुर न्यूज़ डेस्क, उदयपुर देश में इस समय 28 राज्य एवं 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। करीब 145 करोड़ की हमारी आबादी में 4 करोड़ 32 लाख 68 हजार विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से पचास फीसदी से अधिक विद्यार्थी मात्र पांच राज्यों के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे हैं। हालांकि ये वो राज्य हैं, जो आबादी के लिहाज से भी शीर्ष पर हैं।केन्द्र सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय की ओर से पिछले दिनों जारी रिपोर्ट ‘ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन 2021-2022 (एआइएसएचई) में सामने आया कि उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में मिलाकर 2 करोड़ 38 लाख 2910 यानी पचास फीसदी से ज्यादा विद्यार्थी कॉलेज, विश्वविद्यालय एवं स्टेंड अलोन संस्थानों में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक देश में 1168 विश्वविद्यालय, 45 हजार 473 कॉलेज, 12002 स्टेंड अलोन इंस्टीट्यूट संचालित हैं। देश में आठ राज्य ऐसे हैं, जहां उच्च शिक्षण संस्थानों में पंजीकृत विद्यार्थियों की संया 20 लाख से अधिक हैं।

उच्च शिक्षा में सर्वाधिक पंजीयन वाले टॉप 10 राज्य

राज्य पंजीकृत विद्यार्थी

1. उत्तर प्रदेश 6973424

2. महाराष्ट्र 4577843

3. तमिलनाडु 3309327

4. मध्यप्रदेश 2800165

5. पश्चिम बंगाल 2722151

राज्य पंजीकृत विद्यार्थी

6. राजस्थान 2689340

7. बिहार 2622946

8. कर्नाटक 2436540

9. गुजरात 1797662

10. तेलंगाना 1596680