Aapka Rajasthan

Udaipur में मावली विधायक के भांजे पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, जानिए कैसे दिया गोलीकांड की पूरी घटना को अंजाम ?

 
Udaipur में मावली विधायक के भांजे पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, जानिए कैसे दिया गोलीकांड की पूरी घटना को अंजाम ? 

उदउदयपुर न्यूज़ डेस्क - यपुर में मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी के भतीजे नांदवेल सरपंच देवीलाल डांगी पर मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। सरपंच देवीलाल घायल हो गए। गोली उनकी जांघ में लगी और आर-पार हो गई। घायल अवस्था में उन्हें निजी जीबीएच अमेरिकन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना डबोक थाना क्षेत्र के नांदवेल गांव में रात करीब साढ़े दस बजे हुई।

आरोपी टंकी से पानी पी रहे थे, तभी उन्होंने फायरिंग कर दी
घायल सरपंच देवीलाल ने बताया- जैसे ही मैं कार से घर पहुंचा तो दो युवक घर के बाहर टंकी से पानी पीते दिखे। जैसे ही मैं कार से उतरा तो उनमें से एक ने मुझ पर फायरिंग कर दी। इसके बाद वे बाइक लेकर भाग गए। मैं जोर से चिल्लाया तो पिताजी घर से बाहर आए। सरपंच ने बताया कि वे आरोपियों को नहीं जानते। न ही उनकी किसी से कोई दुश्मनी है। परिजन घायल सरपंच को तुरंत अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी। 

ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ा
जानकारी के अनुसार हमलावर भागते हुए खेड़ा चांदेसरा गांव पहुंचे। मोहित शर्मा व अन्य ग्रामीणों ने हमलावरों को देखा तो उन्हें शक हुआ। मोहित ने उन्हें पहचानने का प्रयास किया तो हमलावरों में से एक तुरंत भाग निकला। ग्रामीणों ने दूसरे साथी को पकड़ लिया और डबोक थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर डबोक थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हमलावर को पकड़ लिया। इसके बाद डबोक व घासा थाने का पुलिस बल खेड़ा चांदेसरा पहुंचा। उन्होंने ग्रामीणों के साथ रातभर खेतों में तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।