Aapka Rajasthan

राजस्थान में फिर हुआ ममता का खून! गंदगी के बीच कचरे में पड़ा मिला नवजात का शव, जानिए क्या है पूरा मामला ?

 
राजस्थान में फिर हुआ ममता का खून! गंदगी के बीच कचरे में पड़ा मिला नवजात का शव, जानिए क्या है पूरा मामला ? 

उदयपुर न्यूज़ डेस्क -  उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र के पंचवटी स्थित गुमानिया पुलिया के नीचे गंदगी के बीच एक नवजात का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। नवजात बालक था, जिसका शव सफेद चादर में लिपटा हुआ था। उसके सिर व पेट पर खून के निशान थे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि करीब 20 फीट ऊंची पुलिया से नवजात को सीधे नीचे फेंका गया।

आसपास के लोगों ने जब नवजात का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। अंबामाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घटना की जानकारी लगते ही पुलिया पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इससे जाम लग गया। पुलिस ने भीड़ को हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। वहीं नवजात के शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

जानकारी के अनुसार नवजात को किसी ने रात को फेंका। उसे जिंदा या मरा हुआ फेंका गया। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है। थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि पता चल सके कि नवजात को पुलिया के नीचे किसने फेंका। आरोपी जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।