Aapka Rajasthan

Udaipur की शहरी आबादी में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

 
Udaipur की शहरी आबादी में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

उदयपुर न्यूज़ डेस्क, उदयपुर का उप नगरीय क्षेत्र हिरणमगरी में इन दिनों लेपर्ड के मूवमेंट से क्षेत्रवासी भयभीत हैं। घनी आबादी वाले इस इलाके में लेपर्ड का मूवमेंट सीसीटीवी कैमरे में देखा गया। वन विभाग ने लोगों में दशहत के चलते एक बार वहां पर पिंजरा लगा दिया है। हिरणमगरी सेक्टर 6 पुलिस थाने के पीछे वाली कॉलोनी में लेपर्ड का मूवमेंट है। वहां आंखों का उपचार करने वाले तारा संस्थान के आसपास इसका मूवमेंट देखा गया। लेपर्ड का लोगों का आभास हुआ तो आसपास घरों के बाहर लगा रखे सीसी टीवी फुटेज लोगों ने खंगाले तो सामने आया कि एक फुटेज में आधी रात में शावक भागता दिखा। वहां लगे एक गोदाम के फुटेज में शावक दिखने के बाद वन विभाग भी अलर्ट हो गया और मौके पर टीम भेजी। रात को वन विभाग ने ​हिरण मगरी सेक्टर 6 वाले इलाके में पिंजरा भी लगा दिया। वार्ड 26 के पार्षद देवेन्द्र पुजारी ने बताया कि इस क्षेत्र में लेपर्ड का मूवमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है और तीसरी बार लेपर्ड यहां आ चुका है। इस क्षेत्र में लेपर्ड के शावक का मूवमेंट भी सामने आया है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मादा लेपर्ड का आसपास ही है। वन विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से एक बार पिंजरा लगाया और उस क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई है।

आबादी क्षेत्र में बढ़ता जा रहा मूवमेंट

लेपर्ड का उदयपुर शहर के आबादी क्षेत्र में लगातार मूवमेंट बढ़ता जा रहा है। पहले इसी हिरणमगरी के मनवाखेड़ा स्थित एक निजी हॉस्टल में लेपर्ड आ धमका था। इसके बाद देवाली क्षेत्र में लेपर्ड ने खुब छकाया था और बाद में जंगल की तरफ भाग गया। पिछले महीने सेक्टर छह की मुख्य सड़क पर लेपर्ड दिखा, इसके अलावा न्यू आरटीओ के सामने रघुनाथपुरा में लेपर्ड का मूवमेंट है। पिछले दिनों फतहसागर—बड़ी रोड के बीच रात को लेपर्ड को देखा गया।