Aapka Rajasthan

जनवरी महीने में पर्यटकों से झूम उठी 'लेक सिटी', जनवरी 2025 में Udaipur घूमने पहुंचे 2 लाख से भी अधिक सैलानी, देखे आंकड़े

 
जनवरी महीने में पर्यटकों से झूम उठी 'लेक सिटी', जनवरी 2025 में Udaipur घूमने पहुंचे 2 लाख से भी अधिक सैलानी, देखे आंकड़े 

उदयपुर न्यूज़ डेस्क - वर्ष 2025 का पहला माह जनवरी उदयपुर के पर्यटन उद्योग के लिए शुभ रहा। इस माह में सवा दो लाख से अधिक पर्यटक उदयपुर आए हैं। पर्यटन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले 14 वर्षों में सबसे अधिक पर्यटक जनवरी 2025 माह में उदयपुर आए हैं।पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2025 में 2.16 लाख पर्यटक उदयपुर आए हैं।

इनमें से 1.95 लाख घरेलू और 21 हजार 150 विदेशी पर्यटक हैं। आंकड़ों के 2 लाख पार होने की बात करें तो वर्ष 2024 में भी यह आंकड़ा बढ़ा था, लेकिन 2025 में जनवरी 2024 और 2025 की तुलना में अधिक पर्यटक आए हैं। जनवरी 2024 में 2 लाख 7 हजार 931 पर्यटक उदयपुर आए थे। पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि उदयपुर में होने वाले बड़े आयोजनों के कारण पर्यटन में उछाल देखने को मिल रहा है।

फरवरी-मार्च में भी रहेगी भीड़
फरवरी माह में उदयपुर में विश्व संगीत महोत्सव का आयोजन किया गया था तथा आने वाले समय में जल संसाधन मंत्रालय का राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन भी उदयपुर में होने वाला है। इसके अलावा होली का त्यौहार भी आने वाला है, इसलिए मार्च तक पर्यटन में भीड़ रहेगी तथा उसके बाद परीक्षाएं समाप्त होते ही गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी।