Aapka Rajasthan

Udaipur जयसमंद झील में आएगा जाखम बांध का पानी

 
Udaipur जयसमंद झील में आएगा जाखम बांध का पानी
उदयपुर न्यूज़ डेस्क, उदयपुर राज्य सरकार की बजट घोषणा में 3 हजार 530 करोड़ रुपए की जाखम बांध आधारित पेयजल परियोजना की बड़ी सौगात दी गई है। जिसका सबसे बड़ा लाभ अब जाखम बांध पूरा भरने के बाद ओवरफ़्लो होकर गुजरात के रास्ते समंदर में जाने वाला पानी जयसमंद झील में लाया जाएगा। जाखम से जयसमंद तक पहुंचने वाले इस पानी का चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद व उदयपुर जिले में पेयजल के लिए उपयोग में लिया जा सकेगा। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने बताया कि जयसमंद झील, जिसकी गहराई व भराव क्षमता काफी अधिक है, वह वर्षा काल बीत जाने के बावजूद खाली रह जाती है। जबकि जाखम बांध व माही डेम भरने के बाद वहां का अतिरिक्त पानी ओवरफ़्लो होकर व्यर्थ समंदर में चला जाता है। जाखम का पानी जयसमंद में आने से क्षेत्रवासियों को फायदा होगा।

सराड़ी- गींगला मार्ग पर गोमती नदी हाई लेवल ब्रिज निर्माण की घोषणा

गींगला मेवल क्षेत्र के सराडी-गींगला मार्ग पर गोमती नदी पर अब हाई लेवल ब्रिज बनेगा। जिससे मेवलवासियों को बारिश में नदी में पानी आने पर दुविधा नहीं होगी। इसकी बुधवार को विधानसभा में पेश बजट में घोषणा हुई है। क्षेत्रवासियों की वर्षो से लंबित मांग की घोषणा के बाद क्षेत्र में हर्ष की लहर है।गौरतलब है कि यह मार्ग मेवल क्षेत्र को सलूम्बर से सीधा जोड़ता है और बारिश के दिनों में सम्पर्क कट जाता था। इसे लेकर  प्रमुखता से कई बार खबरें प्रकाशित की थी।