Aapka Rajasthan

Holiday List September 2025: जानें कब-कब रहेंगी सरकारी और बैंक छुट्टियां, घूमने का परफेक्ट टाइम

 
Holiday List September 2025: जानें कब-कब रहेंगी सरकारी और बैंक छुट्टियां, घूमने का परफेक्ट टाइम

अगस्त खत्म होते ही त्योहारों का मौसम शुरू हो जाता है और इसी के साथ छुट्टियों की गिनती भी शुरू हो जाती है। लंबी छुट्टियाँ किसे पसंद नहीं होतीं? अगर आप भी सितंबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। राजस्थान सरकार ने सितंबर 2025 के लिए सार्वजनिक, बैंक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसे देखकर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपने लंबे वीकेंड की प्लानिंग कर सकते हैं। और इसे बेहतरीन तरीके से मना सकते हैं।

सितंबर में ढेरों छुट्टियाँ:
2 सितंबर, मंगलवार: रामदेव जयंती और तेजा दशमी के अवसर पर छुट्टी रहेगी।
6 सितंबर, रविवार: साप्ताहिक अवकाश
13 सितंबर, रविवार: साप्ताहिक अवकाश
17 सितंबर, बुधवार: विश्वकर्मा पूजा पर कई जिलों में स्थानीय अवकाश घोषित होने की संभावना है।
20 सितंबर, रविवार: साप्ताहिक अवकाश
22 सितंबर, सोमवार: इस दिन महाराजा अग्रसेन जयंती और नवरात्रि का पहला दिन है। इस अवसर पर कई स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया जाएगा।
27 सितंबर रविवार: साप्ताहिक अवकाश
30 सितंबर महाअष्टमी: इस दिन राज्य में अवकाश रहने की संभावना है।

लंबी छुट्टियों का मौका:
राजस्थान के कई शिक्षण संस्थानों में 22 सितंबर से दशहरा तक छुट्टियां रहने की संभावना है। यह छात्रों और कर्मचारियों दोनों के लिए राहत भरी खबर है। कुल मिलाकर, सितंबर का महीना त्योहारों की रौनक और छुट्टियों की मस्ती से भरपूर रहने वाला है। एक ओर लोग धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे, वहीं दूसरी ओर यह समय परिवारों को घूमने-फिरने और आराम करने का भी मौका देगा।