Aapka Rajasthan

Udaipur में भाजपा अध्यक्ष के दावेदारों की लंबी लिस्ट, देखें नामों की लिस्ट

 
Udaipur में भाजपा अध्यक्ष के दावेदारों की लंबी लिस्ट, देखें नामों की लिस्ट 

उदयपुर न्यूज़ डेस्क, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। उदयपुर शहर और देहात जिलाध्यक्ष बनने के लिए कई दावेदार लाइन में हैं। पार्टी ने वरिष्ठता के आधार पर निवर्तमान अध्यक्षों को रिपीट करने को लेकर भी सोचा, लेकिन उनके लिए उम्र बाधा बन रही है। यहां आए संगठन के पदाधिकारी के सामने पार्टी के कई नेताओं ने जिलाध्यक्ष बनने की अपनी इच्छा उनके सामने रखी है। इधर, आज शाम को उदयपुर शहर जिला में 12 में से 7 मंडल अध्यक्ष लगा दिए गए है।

संगठन ने सबकी सुनने के लिए यहां भेजे पदाधिकारी के समक्ष कई नेताओं ने दावेदारी रखते हुए अपने अब तक के कामकाज और वरिष्ठता को बताया। साथ ही संगठन के​ लिए अपने आप को जिलाध्यक्ष की सीढ़ी तक पहुंचने के लिए तर्क दिए। पार्टी ने सबकी सुनी और अब जयपुर से जिलाध्यक्षों मनोनयन जल्दी होने वाला है।  जानकारी के अनुसार, तैयार सूची पर अब डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ चर्चा होने के बाद सूची में से अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग जाएगी। वैसे यह कहा जा चुका है कि जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान 10 जनवरी तक कर लिया जाएगा और उसी के तहत पार्टी तेजी से काम कर रही है।

उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष बनने के लिए ये नाम

वर्तमान अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली
तख्तसिंह शक्तावत
अतुल चंडालिया
डा. रामकृपा शर्मा
खुबीलाल पालीवाल
किरण जैन
सिद्धार्थ शर्मा
गजपाल सिंह राठौड़
जगदीश सुथार
करण सिंह शक्तावत
नानालाल वया
उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष बनने के लिए ये नाम

वर्तमान अध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान
नरेंद्र सिंह आसोलिया
भंवर सिंह पंवार
दीपक शर्मा
आकाश वागरेचा
चंद्रशेखर जोशी
नरेंद्र मीणा
डॉ. रामकृपा शर्मा
उदयपुर शहर जिला में 12 में से 7 मंडल अध्यक्ष लगाए

श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में विजय आहुजा
दीनदयाल उपाध्याय मंडल में महेश पुरी
सरदार पटेल मंडल में अमृत लाल मेनारिया
भुवाणा मंडल में मुकेश जोशी
जावर माता मंडल में मोहनलाल
झामेश्वर मंडल में कमलेश शर्मा
देबारी मंडल में में प्रताप सिंह राठौड़
इधर, देहात में मंडल अध्यक्षों की सूची जारी
इधर, उदयपुर भाजपा देहात जिला ने अपने 36 मंडलों में से 19 मंडल अध्यक्षों व सदस्यों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही बचे हुए मंडलों के अध्यक्षों के नाम का ऐलान भी जल्द किया जाएगा। इसके साथ ही भाजपा शहर जिला के मंडल अध्यक्षों के नाम भी करीब-करीब फाइनल कर दिए गए हैं इसकी सूची का भी इंतजार है। उदयपुर शहर में कुल 12 मंडल है।

उदयपुर देहात में मंडलवार नियुक्त अध्यक्षों के नाम

गोगुंदा निखिल कोठारी
सायरा करण जोशी
देवला राजाराम
ओगणा तख्त सिंह
मामेर मालजी राम पारगी
कोटड़ा हिम्मत लाल तावड़
सलूंबर नगर मंडल विजय भलवाड़ा
मेवल नाहर सिंह राठौड़
मल्लाड़ा लक्ष्मीलाल कलाल
वल्लभनगर बाबूलाल डांगी
भींडर तिलक व्यास
केरेश्वर भंवरलाल जाट
कुराबड़ भरत कुमार मीणा
मावली मावली कैलाशचंद्र गाडरी
घासा पर्वत सिंह राजपूत
फतहनगर नितिन सेठिया
डबोक जीवन सिंह राव
झल्लारा हितेश जोशी
भबराना भवानी सिंह चौहान