Aapka Rajasthan

Udaipur 14 वर्ष में पहली बार देसी-विदेशी पर्यटक मिलाकर 2 लाख 37 हजार पार हुआ आंकड़ा

 
Udaipur 14 वर्ष में पहली बार देसी-विदेशी पर्यटक मिलाकर 2 लाख 37 हजार पार हुआ आंकड़ा
उदयपुर न्यूज़ डेस्क, उदयपुर  लेकसिटी में इस बार साल की शुरुआत से अंत तक टूरिस्ट लो अच्छा रहा है। नवंबर में फेस्टिव सीजन में रिकॉर्ड पर्यटक पहुंचे हैं। ऐसा 14 साल में पहली बार हुआ है जब नवंबर में पर्यटकों का आंकड़ा 2.37 लाख से पार पहुंचा है। इस माह में कुल 2 लाख 37 हजार 992 पर्यटक पहुंचे, इनमें कुल 2 लाख 16000 देसी पर्यटक हैं। जबकि पिछले साल नवंबर माह में कुल 2.36 पर्यटक लेकसिटी आए थे।

अब क्रिसमस, न्यू ईयर के जश्न, ग्राफ ऊंचा रहने की उमीद: पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार लेकसिटी में पिछले 10 माह में सर्वाधिक पर्यटक नवंबर में पहुंचे। जनवरी में यह आंकड़ा 2 लाख 7 हजार 931 तक रहा था। इसके बाद अब तक इतने पर्यटक नहीं पहुंचे थे। वहीं, नवंबर में रिकॉर्ड 2.37 पर्यटक पहुंचे। इनमें देसी पर्यटकों की संया 2 लाख 16 हजार रही। वहीं, विदेशियों की संया 21 हजार 992 रही, जो काफी हद तक कोरोना से पहले तक के ग्राफ तक पहुंचा है, जो कि अच्छे संकेत हैं। पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि उदयपुर में दिसंबर के महीने में पर्यटन को लेकर कई बड़े अयोजन होते हैं। वहीं, क्रिसमस, न्यू ईयर सेलिब्रेशन के साथ शिल्पग्राम उत्सव आदि के साथ इस समय पर्यटन का पीक रहता है। इससे पर्यटकों का साल भर का आंकड़ा 20 लाख के करीब पहुंचने की उमीद है।

इस साल अब तक आए पर्यटक

माह देसी विदेशी कुल

नवंबर 216000 21992 237992

अक्टूबर 155000 17490 172490

सितबर 154000 7297 161297

अगस्त 148000 9192 157192

जुलाई 120000 5820 125820

जून 107500 2288 109788

मई 103500 3010 106510

अप्रेल 94000 8509 102509

मार्च 146000 20634 166634

फरवरी 142300 21563 163863

जनवरी 189500 18431 207931