Aapka Rajasthan

Udaipur सामूहिक विवाह में बंधन में बंधे जनजाति समाज के आठ जोड़े

 
Udaipur सामूहिक विवाह में बंधन में बंधे जनजाति समाज के आठ जोड़े
उदयपुर न्यूज़ डेस्क,उपखंड क्षेत्र में जनजाति समुदाय में अनूठी पहल व नवाचार के तहत गुंजन सेवा संस्थान मादड़ी एवं पंचायत समिति फलासिया के संयुक्त तत्वावधान में अक्षय तृतीया पर शुक्रवार को खेल मैदान मादडी में सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। जिसमें जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, एमपी प्रत्याशी मन्ना लाल रावत, पूर्व देहात जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भंवर सिंह पवार, फलासिया मंडल अध्यक्ष भोपाल सिंह शक्तावत, झाडोल मंडल अध्यक्ष नीलम राजपुरोहित, प्रधान राधा देवी झाड़ोल, फलासिया उप प्रधान हकराभाई खराड़ी, जिला परिषद सदस्य धूलाराम भगोरा, विनोद पारगी, फलासिया मंडल महामंत्री फतु भाई पटेल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुनील भजात, जगदीश, राजेंद्र कुमार, विकास अधिकारी अशोक डिंडोर आदि मौजूद रहे।

क्षेत्र का पहला जनजाति सामूहिक विवाह

विकास अधिकारी अशोक डिं़डोर ने बताया कि क्षेत्र में पहली बार जनजाति समुदाय का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी तरह भविष्य में भी और सामूहिक विवाह के आयोजन का सहयोग किया जाएगा। गुंजन सेवा संस्थान के राजेंद्र कुमार मेघवाल ने भी क्षेत्र में जनजाति समुदाय से मिलकर सभी को एकजुट करते हुए एक साथ आठ जोड़े का सामूहिक विवाह संपन्न कराया। सामूहिक विवाह के दौरान दूल्हा-दुल्हन को उपहार स्वरुप सामग्री भी दी गई।

इन्होंने किया सहयोग : ग्राम पंचायत मुयालय मादड़ी में सामूहिक विवाह समारोह के दौरान पवन कुमार व्यास, भगवती लाल गुर्जर, निलेश भट्ट, कमलेश कुमार, मोहन लाल भजात, भैरूलाल गोदारा, भूरालाल मूसिया, लालूराम कसोटा, जगदीश कसोटा, ग्राम पंचायत तथा जनजाति समुदाय के प्रतिनिधि मौजूद थे।