Aapka Rajasthan

पेड़ पर लटका मिला नाबालिग लड़की और युवक का शव, वायरल डॉक्यूमेंट्री में देखें बड़ी खबर

 
पेड़ पर लटका मिला नाबालिग लड़की और युवक का शव, वायरल डॉक्यूमेंट्री में देखें बड़ी खबर 

उदयपुर न्यूज़ डेस्क, नाबालिग लड़की और युवक का शव पेड़ पर लटका देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। 11 घंटे बाद परिजन आए तब जाकर शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। जानकारी के अनुसार, दोनों आपस में रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। शवों के पास एक कंबल और बाइक मिली।मामला सलूंबर जिले के सराड़ा थाना इलाके का शनिवार रात 8 बजे का है।

11 घंटे बाद उतारा शव

सराड़ा थाना SHO हेमंत अहारी ने बताया- शनिवार सुबह 7 बजे ग्रामीणों से 2 पेड़ से लटके होने की सूचना मिली थी। थाने के एसआई मांगीलाल और हेड कॉन्स्टेबल मणिलाल मौके पर पहुंचे थे। मौके पर जाकर परिजनों का पता लगाया और उन्हें सूचना दी। इसके बाद परिजनों के आने के बाद शवों को रात 8 बजे पेड़ से नीचे उतारा गया। इसके बाद सराड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्युरी में रखा गया। पुलिस की जांच में नाबालिग लड़की की उम्र 14 साल है जबकि युवक 21 साल का है।

सुबह 8 बजे ग्रामीणों ने देखे थे शव

जानकारी के अनुसार, सुबह 8 बजे काम पर जाते वक्त ग्रामीणों ने सड़क के किनारे पेड़ पर 2 शव लटके देखे। इसकी सूचना सराड़ा थाने में दी। जहां दोनों ने फंदा लगाया वह जगह आबादी क्षेत्र से काफी दूर है। यहां मकान भी दूर-दूर बने हैं। शवों के पास एक दीवार पर एक कंबल पड़ा था। वहीं पास में ही एक बाइक भी खड़ी थी। ग्रामीणों ने अनुसार, पुलिस ने उदयपुर में लड़की के पिता को फोन कर बुलाया। ऐसे में, उन्हें उदयपुर से आने में 11 घंटे लग गए। इसके बाद दोनों को फंदे से उतारा गया।

युवक के 3 साल का बेटा भी

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों मृतक मामा-बुआ के संतान होकर रिश्ते में भाई-बहन थे। युवक मां की मौत के बाद युवक अक्सर अपने मामा के पास रहता था और वह मजदूरी करता था। मृतक के पिता खेतों पर सिजारी के रूप में काम करते हैं। युवक सात भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके सबसे छोटी 1 बहन है। युवक का नाता विवाह हो चुका था। लेकिन, पत्नी उसे छोड़कर चली गई। उसके 3 साल का बेटा है, जो अभी किसी अन्य रिश्तेदार के पास रहता है। मौके पर नमूना एकत्र करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था।