Aapka Rajasthan

Udaipur स्थित फतहसागर झील से मिली एक और लाश, घर से बिना बताए निकले कॉलेज स्टूडेंट ने की आत्महत्या

 
Udaipur स्थित फतहसागर झील से मिली एक और लाश, घर से बिना बताए निकले कॉलेज स्टूडेंट ने की आत्महत्या 

उदयपुर न्यूज़ डेस्क - उदयपुर की फतेहसागर झील में कॉलेज के छात्र ने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था और अपनी बीमारी से परेशान था। युवक को झील के पास उसकी स्कूटी मिली थी। वाहन नंबर के आधार पर जानकारी जुटाकर शव को झील से बाहर निकाला गया। अंबामाता थाने के एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया- युवक शास्त्री सर्किल निवासी कैलाश प्रजापत (21) पुत्र मनोहर प्रजापत था।

मृतक युवक का परिवार शास्त्री सर्किल पर मिट्टी के बर्तन व अन्य बर्तन बेचता है। परिजनों ने बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे तक वह घर पर ही था। इसके बाद वह परिजनों को बताए बिना स्कूटी लेकर निकल गया। पूरी रात इंतजार किया, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। एएसआई ने बताया- मंगलवार तड़के करीब 4 बजे गश्त के दौरान पुलिस को फतेहसागर झील के पास सर्किट हाउस के सामने सड़क पर स्कूटी खड़ी मिली। पुलिस ने स्कूटी नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई।

संदेह के आधार पर रेस्क्यू किया गया और सिविल डिफेंस टीम को बुलाया गया। शव को बाहर निकालकर एमबी अस्पताल में रखवाया गया। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिनों से बीमार था। इसके चलते वह काफी परेशान दिख रहा था। उसका इलाज भी चल रहा था। हालांकि उसे कोई गंभीर बीमारी नहीं थी।