Aapka Rajasthan

Udaipur उदयपुर में पारा फिर 10 डिग्री से नीचे: रात का पारा 0.6 डिग्री गिरा, दिन सामान्य रहा 28.0 डिग्री

 
Udaipur उदयपुर में पारा फिर 10 डिग्री से नीचे: रात का पारा 0.6 डिग्री गिरा, दिन सामान्य रहा 28.0 डिग्री

उदयपुर न्यूज डेस्क, लेक सिटी में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले 24 घंटे के मुकाबले रात के तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। हालांकि दिन के तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। फिलहाल दिन में मौसम में ठंडक नहीं है, लेकिन शाम होते ही ठिठुरन बढ़ने लगी है। रात में ठंडक बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.0 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नवंबर माह में यह तीसरी बार है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा। इससे पहले 22 नवंबर और 18 नवंबर को रात का तापमान 10 डिग्री से कम रहा था। लेकसिटी में दिन का तापमान अभी सामान्य है लेकिन रात का तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम है।

20 नवंबर को अधिकतम तापमान 28.0 और न्यूनतम 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 21 नवंबर को दिन का 28.0 और रात का 10.8 डिग्री सेल्सियस और 22 नवंबर को दिन का 28.5 और रात का 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह 23 नवंबर को दिन 28.0 और रात 10.2 थी। 24 नवंबर को अधिकतम 28.0 और न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है
मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एनएस राठौड़ के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है जिससे सर्दी का असर और बढ़ेगा। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले एक हफ्ते से लगातार बर्फबारी हो रही है। वहां से चल रही सर्द हवाओं के कारण यहां सर्दी का असर बढ़ता ही जा रहा है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।