Aapka Rajasthan

Udaipur मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 18 बाइक जब्त, हो रहा था ध्वनि प्रदूषण

 
Udaipur मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 18 बाइक जब्त, हो रहा था ध्वनि प्रदूषण

उदयपुर न्यूज़ डेस्क , उदयपुर की हिरण मगरी थाना पुलिस ने मोडिफाइड साइलेन्सर लगाकर पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाली 18 बाइक जब्त की है। पुलिस ने राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आमजन को सुरक्षित यातायात व्यवस्था मुहैया कराने के उद्देश्य से ये कार्रवाई की।थानाधिकारी भरत योगी ने बताया​ कि एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। जिसके बाद 2 दिन तक ऐसे बुलेट सवारों को रोककर उनकी बाइक जब्त की गई। 18 बुलेट को जब्त करते हुए उनके साइलेन्सर खोलकर डिसमेंटल किया गया।

उदयपुर की हिरण मगरी थाना पुलिस ने मोडिफाइड साइलेन्सर लगाकर पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाली 18 बाइक जब्त की है।

इन बाइक की तेज आवाज से राहगीर अचानक डर जाते हैं और ध्वनी प्रदूषण होता है। थानाधिकारी ने बताया कि सभी वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वे अपनी बाइक्स में कम्पनी द्वारा निर्धारित मापदंड के ही साइलेन्स लगाएं।उदयपुर की हिरण मगरी थाना पुलिस ने मोडिफाइड साइलेन्सर लगाकर पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाली 18 बाइक जब्त की है।