Aapka Rajasthan

Udaipur सुखेर इलाके में वेश्यावृत्ति में लिप्त 10 युवक-युवतियां गिरफ्तार

 
Dholpur अवैध बजरी निकासी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल 

उदयपुर न्यूज़ डेस्क, उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 5 युवक व 5 युवतियों को गिरफ्तार किया है। एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर प्रशिक्षु आईपीएस माधव उपाध्याय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस अम्बेरी के पुरोहित का तालाब स्थित अम्बेरी होटल एंड विला पहुंची। जहां 5 युवक व 5 युवतियां देह व्यापार में लिप्त मिले। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। मामले में वांछित आरोपी महेंद्र सिंह पुत्र पुक सिंह निवासी जालोर फरार है, जिसकी संभावित स्थानों पर तलाश जारी है। ये आरोपी हुए गिरफ्तार
थानाप्रभारी ने बताया कि आरोपी रेवत सिंह पिता पूनम सिंह निवासी जालोर, हैप्पी उर्फ ​​लान पिता प्रकाश जैन निवासी सुखेर, मोहम्मद अशफाक अहमद हुसैन मलिक पिता अहमद हुसैन निवासी साबरकाटा गुजरात, अब्दुल रहमान पिता अहमद भाई निवासी साबरकाटा गुजरात, महेंद्र शर्मा पिता डिगाराम निवासी साबरकाटा गुजरात के अलावा 5 युवतियों को गिरफ्तार किया गया है।