Aapka Rajasthan

राजस्थान के इस जिले में होली और जुमे को लेकर सख्ती में पुलिस प्रशासन, 300 सीसीटीवी और महिला जवानों की होगी तैनाती

 
राजस्थान के इस जिले में होली और जुमे को लेकर सख्ती में पुलिस प्रशासन, 300 सीसीटीवी और महिला जवानों की होगी तैनाती

उदयपुर न्यूज़ डेस्क - उदयपुर शहर में गुरुवार को होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। होली त्यौहार के दिन रमजान का शुक्रवार होने के कारण पुलिस ने उदयपुर शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। संवेदनशील इलाकों में 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही हुड़दंग मचाने और सौहार्द बिगाड़ने वालों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पेट्रोलिंग टीम की अतिरिक्त टुकड़ी तैनात की गई है। 

एडिशनल एसपी उमेश ओझा ने बताया कि होली-धुलंडी और शुक्रवार की नमाज धुलंडी के दिन ही पड़ने के कारण पुलिस अलर्ट मोड पर है। शहर के प्रत्येक थाना क्षेत्र में दो संवेदनशील जोन हैं। इन जोन में 130 पॉइंट पर 300 से अधिक नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी निगरानी संबंधित थानों से की जाएगी। इसके लिए थानाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। 100 महिलाओं की पेट्रोलिंग टीम उपद्रवियों पर रखेगी नजर महिला पेट्रोलिंग टीम और कालिका टीम में फिलहाल 20 महिला सिपाही हैं। इसे बढ़ाकर 100 कर दिया गया है। 

महिलाओं और बच्चियों से छेड़छाड़ पर ये तुरंत कार्रवाई करेंगे। होलिका दहन के दौरान और धुलंडी पर पूरे दिन 5-7 ड्रोन उड़ाए जाएंगे। ये अवैध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। इनमें से ज्यादातर जवान सादे कपड़ों में भीड़ के बीच रहेंगे। उपद्रवियों के हुड़दंग मचाने या कोई अपराध करने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। इसके अलावा भीड़ में सादे कपड़ों में भी जवान ड्यूटी करेंगे। ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।