Aapka Rajasthan

क्या कश्मीरी लड़की के लिए विनीता की ली गई जान? परिजनों ने पति पर लगाए बताक के सबसे गंभीर आरोप

 
क्या कश्मीरी लड़की के लिए विनीता की ली गई जान? परिजनों ने पति पर लगाए बताक के सबसे गंभीर आरोप

उदयपुर न्यूज डेस्क - राजस्थान के उदयपुर शहर की बेटी विनीता जैन की पुणे में मौत हो गई। 25 फरवरी को उसका शव संदिग्ध हालत में मिला था। उदयपुर निवासी मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया। पिता हेमंत कुमार जैन ने आरोप लगाया कि मूल रूप से उदयपुर निवासी विनीता के पति हिमांशु जैन का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध था।

मारपीट का आरोप
परिजनों ने बताया कि जब विनीता को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। कई बार झगड़े हुए और वह विनीता से मारपीट करने लगा। वर्ष 2017 में बेटी विनीता की शादी हिमांशु जैन से हुई थी। हिमांशु पुणे में एक आईटी कंपनी में काम करता है। विनीता की 11 महीने की बेटी थी, जिसकी पिछले साल बिस्तर से गिरकर मौत हो गई थी।

अवैध संबंध का आरोप
विनीता की मौत की खबर 25 फरवरी को मिली थी। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था, लेकिन घटना के दौरान पति घर पर ही था। घटना के बाद से पति फरार है। पुणे में मामला दर्ज किया गया है। परिजनों का आरोप है कि विनीता के शरीर पर मारपीट के निशान थे और घटना के बाद से उसका पति फरार है। परिजनों का कहना है कि हिमांशु का किसी कश्मीरी लड़की से अवैध संबंध था। इसलिए वह विनीता को खत्म करना चाहता था। इसलिए उसने विनीता की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। जिस कमरे में विनीता ने आत्महत्या की, उसका दरवाजा भी अंदर से खुला था।