Aapka Rajasthan

Tonk पर्ची काउंटर लाइन में लगकर लोगों के जेब से पैसे चुराता युवक गिरफ्तार

 
Tonk पर्ची काउंटर लाइन में लगकर लोगों के जेब से पैसे चुराता युवक गिरफ्तार 

टोंक न्यूज़ डेस्क, टोंक निवाई के राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में पर्ची काउंटर लगी लाइन में एक पॉकेटमार को पकड़ा है। वहीं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों द्वारा तुरंत घटना की जानकारी थाना अधिकारी छोटे लाल को दी गई, जिस पर थाना अधिकारी मय जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पर पुलिस ने आरोपी सूरज मल सैनी पुत्र लक्ष्मी नारायण सैनी उम्र 38 वर्ष निवासी जेल रोड, नैनसुख की बगीची टोंक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार व्यक्ति पर्ची काउंटर की लाइन में लगकर व्यक्ति की जेब तराश रहा था। जैसे ही आरोपी ने जेब में हाथ डाला वह पकड़ा गया। मौके पर व्यक्तियों ने संदिग्ध व्यक्ति की सूचना चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को दी जिस पर अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी है। वहीं अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। वहीं आरोपी के संबंध में जानकारी मिली है कि आरोपी नशा प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जो नशे का आदी है एवं नशे के लिए जेब काटने का कार्य करता है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं व्यक्ति की सजगता से आरोपी को पकड़ा गया।