Aapka Rajasthan

Tonk शराब की दुकानें हटाने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

 
Tonk शराब की दुकानें हटाने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

टोंक न्यूज़ डेस्क, शराब की अवैध ब्रांचों को बंद करने को लेकर मेहंदवास थाना क्षेत्र के चेतनपुरा गांव की महिलाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा कि गांव में छोटी बड़ी दुकानें मिलाकर करीब आधा दर्जन अवैध शराब की दुकानें हैं। इससे गांव का माहौल खराब है। शराबी आये दिन स्कूल, कॉलेज से आने-जानी वाली बालिकाओं और युवतियों को परेशान करते हैं। लड़कियों पर फब्तियां कंसते हैं। इससे बालिकाएं, महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं। इसको लेकर मेहंदवास थाना पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों से की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

महिलाएं पुरुषों को शराब पीने के लिए मना करती हैं तो उनसे मारपीट करते हैं। भीमसेना के जिलाध्यक्ष अशोक बैरवा ने बताया कि हाल ही एक शराब के नशे में धुत पिता ने अपनी बेटी से मारपीट कर घायल कर दिया था। नौजवान भी इसकी लत में आते जा रहे हैं।