Aapka Rajasthan

Tonk मौसम में बदलाव के आसार, सुबह-शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड

 
Tonk मौसम में बदलाव के आसार, सुबह-शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड
टोंक न्यूज़ डेस्क, टोंक इन दिनों मौसम में बदलाव आ गया है। सुबह-शाम तेज सर्दी का अहसास हो रहा है। जबकि दोपहर में तेज धूप खिलने लगी है। वहीं फरवरी के दूसरे सप्ताह के साथ ही सर्दी का भी अंतिम चरण माना जा रहा है। आगामी दिनों में गर्मी शुरू हो जाएगी। फिलहाल शाम से सुबह तक सर्दी का अहसास हो रहा है। अभी हाल यह है कि दिन में कभी तेज धूप निकलती है तो कभी सर्द हवा चलती है। इससे लोगों की दिनचर्या भी बदल रही है। शहर में रविवार को मौसम साफ रहा। सुबह सर्दी का अहसास था। ऐसे में लोग धूप में बैठ गए। लेकिन ज्यादा धूप बर्दाश नहीं कर पाए और धूप-छांव के रूप में बैठना पड़ा।

23 से 26 के बीच रहा तापमान: जनवरी में तापमान में गिरावट थी। लेकिन फरवरी में यह तापमान अधिकतम 23 से 26 डिग्री के बीच रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 12 के बीच है। इससे अब लग रहा है कि सर्दी का सीजन आखिरी पड़ाव पर है।  सूर्य उदय के समय आसमां में छाई लालिमाजिले में यूं रहा तापमानदिनांक न्यून. अधिक.01 फरवरी 12° 25°02 फरवरी 12° 26°03 फरवरी 16° 25°04 फरवरी 12° 25°05 फरवरी 09° 24°06 फरवरी 09° 24°07 फरवरी 08° 23°08 फरवरी 09° 25°09 फरवरी 11° 26°