Tonk सौम्या झा को बनाया गया जिले की नई कलेक्टर, लोगों ने किया स्वागत

3 महीने में ही बदल दिया कलेक्टर
सौम्या झा 2 साल पहले भी करीब 9 महीने तक जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रह चुकी है। तब भी उन्होंने अपनी कार्यशैली से सरकार और लोगों के बीच अच्छी छवि छोड़ी थी। उधर वर्तमान टोंक कलेक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा का तबादला जयपुर और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी देशनदान का तबादला अजमेर नगर निगम आयुक्त पद पर किया है। कलेक्टर बैरवा मात्र 3 महीने और सीईओ देशनदान दो साल अपने पद पर रहे है।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की सरकार ने अब कांग्रेस सरकार में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों को बदलना शुरु कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार देर रात को 72 आईएएस और 121 आरएएस अधिकारियों की तबादला लिस्ट जारी की है। इसमें महज 3 महीने में टोंक कलेक्टर को बदल दिया गया और डॉक्टर ओमप्रकाश बैरवा का ट्रांसफर कर दिया गया। वहीं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का भी तबादला किया गया। हालांकि अभी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर किसी को नहीं लगाया है। जबकि टोंक कलेक्टर पद पर आईएएस सौम्या झा को लगाया है।
