Tonk जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिष्ठा ने पदभार ग्रहण किया
Feb 12, 2024, 08:02 IST
![Tonk जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिष्ठा ने पदभार ग्रहण किया](https://aapkarajasthan.com/static/c1e/client/91529/uploaded/ec40af22e998720d916b0c4533188d37.webp?width=968&height=500&resizemode=4)
टोंक न्यूज़ डेस्क, जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्रतिष्ठा पिलानिया ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद जिला प्रमुख सरोज बंसल ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इससे पहले टोंक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी देशलदान थे। उनके स्थानांतरण के बाद से टोंक सीईओ का पद रिक्त था। तीन दिन पहले ही सरकार ने आदेश जारी कर प्रतिष्ठा पिलानिया की टोंक में नियुक्त दी थी।