Aapka Rajasthan

Tonk गौ पूजन कर गौ वंश की सेवा की गई, चारा खिलाने वालों की उमड़ी भीड़

 
Tonk गौ पूजन कर गौ वंश की सेवा की गई, चारा खिलाने वालों की उमड़ी भीड़ 

टोंक न्यूज़ डेस्क,  टोंक गोपाष्टमी का पर्व सोमवार को जिला मुख्यालय सहित जिलेभर उत्साह श्रद्धापूर्वक मनाया गया। शहर की ऐतिहासिक कंकाली माता के सामने स्थित श्रीगांधी गोशाला, पुरानी टोंक नसिया स्थित गौशाला, बनास पुलिया के पास वैष्णोदेवी मंदिर गोशाला, दुधिया बालाजी गोशाला आदि गोशालाओं में गोसेवा कर लोगों ने पुण्य कमाया। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं ने गायों की पूजा कर उन्हें हरा चारा, गुड़, चने, लापसी खिलाई। वही इस दौरान खाली जगहों व विभिन्न चौराहों पर बेसहारा गायों के लिए लोगों ने हरा चारा डाला। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से श्री गांधी गोशाला में गोसेवा का आयोजन कर 21 हजार रुपए की गुड़ की लापसी से गोसेवा की गई। शहर अध्यक्ष भगवान भंडारी ने बताया कि वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी व सदस्यों ने गोसेवा की। वही पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी अजित मेहता का भी गोशाला में स्वागत किया गया।

मेहता ने यथाशक्ति आमजन की सेवा करने का आश्वासन देते कहा कि गोपूजन परमात्मा के पूजन की समान है। युवा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में व​िरष्ठ गोसेवक अभय मल बम्ब, जिलाप्रमुख सरोज बंसल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम लाल जैन, एडवोकेट सुरेंद्र कुमार जैन, तेजमल जैन, महेश बंसल, दिल्ली के संघटन प्रतिनिधि रमेश गुप्ता, युवा महामंत्री निखिल जैन, अशोक छाबड़ा, श्री व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष बंसल, ओम अजमेरा, प्रवीन बंसल, बालकिशन गर्ग, अमित सर्राफ, अखिल जैन, राजेश समर्पित, राजेश बम्ब, आलोक बढ़ाया, प्रकाश सोनी, रमेश गट्टी महिला जिलाध्यक्ष स्नेहा बम्ब, शहर महिला अध्यक्ष रेखा जैन, ममता अग्रवाल, रचना जैन, टीना गट्टी, गीता खंडेलवाल, मोनिका अजमेरा, अवन्ति जैन, उर्मिला छाबड़ा, रोशन जैन आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार राष्ट्रीय रक्षा संगठन के जिलाध्यक्ष व गोपालजी मन्दिर महन्त सुरेश दुबे के सान्निध्य में सरवराबाद में

गोपाष्टमी मनाई गई। जहां लोगों ने गोभक्तों ने पूजन कर गायों को चारा गुड़ खिलाकर गोशाला में गायों की सेवा व विकास का संकल्प किया। महंत दूबे ने कहा कि 84 लाख देवताओं का गऊ में निवास आज के दिन गोपाष्टमी को ही हुआ है। इसलिए कहा जाता है कि गोमाता में सभी देवताओं का वास होता है, गोसेवा से वंशवृद्धि, सुख समृद्धि व वैकुंठ मोक्ष की प्राप्ति होती है। गोसेवा ही गोपालजी सेवा है। इस मौके पर मनमोहन शर्मा, गौरव सोनी, बालमुकुंद कुर्मी, पंडित ओमप्रकाश, मोहन खंडेलवाल, नमन दुबे समेत कई महिला-पुरुष मौजूद रहे।