Tonk प्रदेश के 548 स्कूलों में बनाए जाएंगे स्टूडेंट पुलिस कैडेट, 2.74 करोड़ रुपए होंगे खर्च

2 साल का पाठ्यक्रम
योजना 2 वर्ष की अवधि के लिए आठवीं से शुरू की गई। प्रथम वर्ष में आठवीं के विद्यार्थियों को शामिल किया है। आगामी वर्ष में इन्हीं कैडेट को दूसरे चरणों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम वर्ष में आठवीं के शारीरिक स्वास्थ्य विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा, जो कैडेट सफल होकर 9वीं में आएंगे उन्हें अगले साल का प्रशिक्षण मिलेगा। इसमें प्रतिमाह 1 इंडोर तथा 2 आउटडोर कक्षाओं में कैडेट को प्रशिक्षित किया जाता है।
जिले के यह विद्यालय हुए शामिल
टोंक जिले से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोप, हिसामपुर, निमोला, सिंधोलिया, चेनपुरा, खंडवा, गावड़ी, मोहम्मदगढ़, चौरू, निवाई, दूनी, पचेवर, घास, देवल, कोहना, पीएम श्री विद्यालय रानोली, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नगरफोर्ट, दत्तवास स्कूल शामिल है।
अच्छे स्वास्थ्य, शारीरिक शक्ति एवं मानसिक दृढ़ता का विकास करना।
अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक दृष्टिकोण अंकुरित करना।
कानून व न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी देकर जिम्मेदार नागरिक बनाना।
यातायात नियंत्रण व आपदा प्रबन्धन के कार्य सिखाना।
सामुदायिक रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण आदि कार्यक्रमो में भागीदारी।
गांवों में सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास