Aapka Rajasthan

Tonk नटराज सेवा संस्थान टोंक की कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

 
Tonk नटराज सेवा संस्थान टोंक की कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण समारोह 

टोंक न्यूज़ डेस्क, नटराज सेवा संस्थान टोंक की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। संस्थान के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि समारोह में अतिथि डॉ. हेमंत शर्मा, सीताराम शर्मा अलियाबाद का संस्थान की ओर से माला साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

कार्यकारिणी को डॉ. हेमंत शर्मा गंगापुर, सीताराम शर्मा ने शपथ ग्रहण कराई। कार्यकारिणी में मुख्य संरक्षक मणिकांत गर्ग, उपाध्यक्ष राजेश अरोड़ा, सचिव चंद्रप्रकाश शर्मा कोषाध्यक्ष राजाराम शर्मा, कमलेश कुमावत, कमल किशोर शर्मा को शपथ ग्रहण कराई गई। इस मौके पर शिवजीराम मीणा, हनुमान प्रसाद बोहरा, प्रदीप पंवार, दशरथ गुर्जर, रामगोपाल यादव, भैरू लाल गुर्जर, भागचंद मेहर, बेनी प्रसाद महावर, मसीउल्लाह बैग, हनुमान सिंह सोलंकी, सुनिल बंसल, ब्रजबिहारी शर्मा, आशीष सैनी, उमाशंकर उपाध्याय, पंकज खत्री, बाबू लाल शर्मा, रमेश मूंदड़ा, लोकेश विजय, सीताराम चावला, असलम, आरिफ खान, प्रहलाद नीमावत, संजय संघी, शिवजी राम चौधरी, जर्रार खान, विष्णुदत्त शर्मा, विनोद विजय, राधेश्याम नामा आदि मौजूद रहे।